Actress Lopamudra Saha – Very Easygoing Model

बेहद सुलझी मॉडल – अभिनेत्री लोपामुद्रा साहा

बेहद निर्भीक, आत्मनिर्भर और साहसी लड़की लोपामुद्रा साहा जिसने कोलकाता से शुरुआत कर मुंबई को अपनी मंजिल का ठिकाना बनाया। इनका सभ्य और सुसंस्कृत परिवार फिल्मी दुनिया की छवि से दूर है किंतु दिल में नाट्य के लिए प्रेम इन्हें मायानगरी के द्वार ले आया। इनकी सम्पूर्ण शिक्षा दीक्षा कोलकाता में पूर्ण हुई। दिल में अभिनेत्री बनने की अभिलाषा के कारण इन्होंने अभिनय और मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत की।

कोलकाता से लोपा ने अभिषेक दत्ता, जया मिश्रा जैसे बड़ी हस्तियों के साथ रैम्प शो किया। वह कोलकाता लाइफस्टाइल फैशन वीक, एनआईएफटी शो, तनिष्क ज्वेलरी, लोरियाल आदि फैशन शो का हिस्सा रही। इन्होंने ‘बप्पादित्य बंधोपाध्याय नायिका सोनबद’ बांग्ला फ़िल्म का निर्देशन भी किया है। दुर्गा पूजा स्पेशल पर इनका बांग्ला म्यूजिक वीडियो भी बंगाल में अपना जादू बिखेर चुका है।

श्रीजीत मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘हेमलोक सोसाइटी’ में सास्वत चटर्जी और परंब्रता चटोपाध्याय के साथ लोपामुद्रा पर्दे पर नज़र आयी थी।

मुम्बई आकर इन्होंने कई विज्ञापन, रैम्प शो, वेब सिरीज़ और शार्ट फिल्मों में भी काम किया है। इनकी कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित हो चुकी है, साथ ही इन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया है जिसमें मुख्य रूप से क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, क्राइम स्टोरी आदि है। इनकी शार्ट फ़िल्म ‘मेकअप’ भी ओटीटी प्लेटफार्म पर दर्शकों को बेहद पसंद आयी थी। इन्होंने जानेमाने विज्ञापन ब्राण्डों के साथ भी काम किया है जिनमें बोट का मिसफिट और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के विज्ञापन उल्लेखनीय हैं।

अभी भी लोपामुद्रा सतत काम कर रही है जल्द ही इनकी कई वेब सिरीज़ आने वाली हैं जो हॉटस्टार, ज़ी फाइव जैसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। लोपा ने वोइला डिगी के लिए दो म्यूजिक एलबम में भी काम किया है।

लोपामुद्रा साहा ने अपने दम पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा जिससे कोई फिल्मी गॉडफादर ना होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना भी पड़ा। लेकिन अपनी समझदारी के कारण समस्याओं को दरकिनार कर निर्भीकता से वह आगे बढ़ती रही। उनका कहना है कि हमें अपनी बातों और कामों को सोच समझकर उचित निर्णय के साथ करना चाहिए ताकि कोई दुविधा या परेशानी ना हो यदि हो तो उससे बाहर निकलने का रास्ता आसानी से मिल जाये।

मॉडलिंग करते हुए जब लोपामुद्रा अभिनय की दुनिया में आई तो थोड़ा घबराहट का सामना करना पड़ा लेकिन वह पीछे नहीं हटी और अपने अभिनय को तराशना शुरू कर दिया। इसके लिये वह रंगमंच से जुड़ी।

विगत चार पांच वर्षों से लोपामुद्रा साहा अपने सपनों की दुनिया की तरफ बढ़ रही है। कामयाब तो वह है ही बस मंजिल कुछ फासलों पर है और जल्द ही वह इस फासले को मिटा देगी।

अभिनेत्री सुष्मिता सेन को वह अपना आयडल मानती है और रणवीर सिंह की एक्टिंग की कायल है। बांग्ला फ़िल्म के सभी कलाकारों का वो दिल से सम्मान करती है। बॉलीवुड में शाहरुख और सलमान की दीवानी तो वह हैं ही लेकिन अमिताभ बच्चन, अजय देवगण, अक्षय कुमार, नसीरुद्दीन शाह जैसे अभिनेताओं का अभिनय उसकी अभिनय क्षमता को बढ़ाने में प्रेरणा देता है। शबाना आज़मी, शर्मिला टैगोर, रानी मुखर्जी, काजोल, दीपिका, आलिया की अभिनय कला की लोपा मुरीद है।

वह सतत अपने काम को करते रहने में विश्वास करती है। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान काम में रुकावट जरूर आयी थी लेकिन काम के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ।

Related Posts

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

Veteran actress Seema Pahwa is set to make her vertical-format debut with the upcoming female-led crime thriller ‘Lady Bond007’, directed by Sajan Agarwal. The series will premiere on Rocket Reels…

You Missed

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 17 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 20 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 13 views
भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 18 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 17 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !