रत्नाकर कुमार के साथ दुबई में पोज देते दिखे अंकुश राजा

भोजपुरी सिनेमा जगत में तहलका मचाने वाले अंकुश राजा की जोड़ी दुबई में शूटिंग के लिए पहुंच गई है। हालही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार के साथ अंकुश राजा ने सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वे रत्नाकर कुमार के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही दुबई से नीलम गिरी, नीलकमल सिंह और श्वेता महार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी और अब अंकुश राजा का दुबई पहुंचना। ऐसा लग रहा है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स इस बार कुछ बड़ा करने जा रही है। धीरे-धीरे कंपनी एक-एक सुपरस्टार की तस्वीर जारी कर रही है। इससे तो यही लगता है कि कंपनी सभी स्टारों के साथ कुछ बड़ा ही प्लान कर रही है।

वही अंकुश राजा ने कहा कि हम वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक के साथ कुछ अदभुत प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। जिसके बारे में हम अभी कुछ ज्यादा नहीं कह सकते हैं। लेकिन जब चीजें आप सब के सामने आएगी, तो आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

https://www.instagram.com/p/CWXj2QUszxF/?utm_medium=copy_link

इस बीच नीलम गिरी ने अंकुश राजा के साथ दुबई की सडकों पर अपने गाने ‘कमर लपकउआ’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। ये सभी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के नए वीडियो की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CWYTdrLFA7x/?utm_medium=copy_link

इससे पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने भी दुबई शहर की कई तस्वीरें साझा की हैं। जिसके नीचे एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा हुआ है। जिसमें लिखा है कि ग्रेट सिंगर अंकुश राज दुबई में शूटिंग के लिए।

रत्नाकर कुमार बताया कि हम अपने कई वीडियोस की शूटिंग दुबई में कर रहे हैं। इन वीडियोस मेंभोजपुरिया दर्शकों को एक अलग तरह का फेलेवर देखने को मिलने वाला है।

https://www.instagram.com/p/CWXkEBLsmo5/?utm_medium=copy_link

अब इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अपने नए वीडियोस की शूटिंग दुबई में कर रही है। जिसमें इन सभी कलाकारों के अलावा और भी कई कलाकार धीरे धीरे दुबई का रुख कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पिटारे से क्या क्या निकालकर बाहर आता है।

रत्नाकर कुमार के साथ दुबई में पोज देते दिखे अंकुश राजा

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 22 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.