ललित कला अकादेमी द्वारा मुम्बई के जहांगीर आर्ट गैलरी में 5 से 13 दिसम्बर तक “द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय प्रिन्ट द्विवार्षिकी भारत” का भव्य आयोजन

इस कला प्रदर्शनी में भारत और विदेशों के कलाकारों की 149 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी उप्लक्षय में

ललित कला अकादेमी द्वारा मुम्बई के जहांगीर आर्ट गैलरी में 5 से 13 दिसम्बर, 2021 तक “द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय प्रिन्ट द्विवार्षिकी भारत” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत और विदेशों के कलाकारों की लगभग 149 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी। इसके अलावा मूर्धन्य कलाकार सोमनाथ होर के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष अनुभाग एवं एक आमँत्रित अनुभाग भी प्रदर्शित किया जाएगा। अकादेमी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय प्रिन्ट द्विवार्षिकी में 2-2 लाख रुपये के पाँच पुरस्कार और दस सम्मानीय उल्लेख प्रदान किए जाएँगे। साथ ही देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों से कलाकारों के प्रिन्टों की एक प्रदर्शनी का आयोजन भी अकादेमी द्वारा प्रस्तावित है।

आपको बता दें कि पिछले छः दशकों से कला और कलाकारों के प्रोन्नयन हेतु ललित कला अकादमी अपने कला कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं योजनाओं के माध्यम से प्रयासरत् है। अन्तर्राष्ट्रीय प्रिन्ट द्विवार्षिकी एक ऐसा ही प्रयास है जिसके माध्यम से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के छापाकला कलाकारों को कला प्रदर्शन एवं विधाओं के विनिमय हेतु मंच प्रदान किया जाता है। अकादेमी द्वारा वर्ष 2018 में प्रथम प्रिन्ट द्विवार्षिकी का आयोजन किया गया था जिसमें देश-विदेश के कलाकारों की 177 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई थीं। छापाकला पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। देश-विदेशों में इस विधा की अपनी महत्ता है इसलिए इस द्विवार्षिकी के आयोजन के माध्यम से अकादेमी छापाकला के कलाकारों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करती आ रही हैं।

ललित कला अकादेमी के अध्यक्ष डॉ उत्तम पाचारणे ने कहा कि इस प्रिन्ट के एक्जीबिशन में भारत के कलाकारों के साथ अर्जेंटीना, बंग्लादेश, फ़्रांस, जर्मनी, इसराइल, नेपाल, मेक्सिको, नीदरलैंड, पेरू, पोलैंड, रूस और अमेरिका के कलाकारों की लगभग 149 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी। यह कला प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा।

           

———–Fame Media

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 17 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 20 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 13 views
भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 18 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 17 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !