कुमकुम भाग्य अभिनेत्री गरिमा अरोड़ा जल्द ही वेब सीरीज अवध से रखने जा रहीं हैं ओटीटी की दुनिया में कदम

कुमकुम भाग्य, चंद्रनंदिनी, और परदेस में है मेरा दिल जैसे कई सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री गरिमा अरोड़ा जल्द हीं टीवी से अब ओटीटी में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने आ रही हैं।

बता दें कि बरेली की गरिमा अरोड़ा कई नामी सीरियल में काम कर चुकी हैं। अवध के बारे में बात करते हुए गरिमा ने कहा की यह उनके लिए एक बहुत अच्छा अवसर है और उनके लिए टीवी से ओटीटी की ओर ये बड़ा बदलाव बहुत ही अच्छा रहा है।

आपको बता दें कि 2015 में महज 21 साल की उम्र में गरिमा ने बरेली से मुंबई में कदम रखा अपने बड़े सपनो के साथ। और 6 महीने के संघर्ष के बाद उन्होंने छोटे  कि गरिमा ने एक साल तक लगभग दर्जनों सीरियल में छोटे छोटे किरदार निभाए।  हालांकि कुमकुम भाग्य से उन्हे उनका पहला बड़ा ब्रेक मिला जिसके बाद वह घर घर में एक जाना माना नाम बन गई।

इसके बाद वह ‘चंद्रकांता’,  ‘झांसी की रानी’, ‘चंद्रनंदिनी’,‘परदेस में है मेरा दिल’, ‘चक्रधारी अर्जुन कृष्णा’ जैसे कई सीरियल में अहम भूमिका में नजर आई। हालांकि माइथोलॉजी में काम करने से उन्हें कई चीज़ें सीखने को मिली और इन चीजों ने उनके अंदर के कलाकार को और बेहतर किया। इतना हीं नहीं गरिमा कुछ वेब सीरीज के साथ ही साथ म्यूजिक एल्बम व शार्ट फिल्म्स में काम कर चुकी हैं। अवध उनके लिए एक बड़ा ब्रेक है। वह जल्द ही l फिल्म रेशम में नजर आने वाली हैं l

गरिमा छोटे शहर की लड़कियों के लिए कार्य करना चाहती हैं क्योंकि खुद छोटे शहर से आने के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनका मानना है कि छोटे शहर में टैलेंट की कमी नहीं कमी है तो उन्हें तराशने की और उन्हें खोजने की। गरिमा ने कई शो जज भी किए हैं जहां उन्होंने देखा कि कितने टैलेंट ऐसे हैं जो अभाव के कारण उभर कर सामने नहीं आ पाते। वह चाहती हैं कि वह ऐसे लोगों के काम आए और अपने शहर के साथ साथ सभी ऐसे लोगों के काम आ सकें।

  

कुमकुम भाग्य अभिनेत्री गरिमा अरोड़ा जल्द ही वेब सीरीज अवध से रखने जा रहीं हैं ओटीटी की दुनिया में कदम

Related Posts

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

Veteran actress Seema Pahwa is set to make her vertical-format debut with the upcoming female-led crime thriller ‘Lady Bond007’, directed by Sajan Agarwal. The series will premiere on Rocket Reels…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.