कड़ाके की ठंड में अभिनेता विनोद यादव और संजय पांडेय आपस में भिड़े, ‘कर्मपुत्र’ की शूटिंग की कंप्लीट

भोजपुरी फिल्म गुंडा से सुर्खियों में आये राइजिंग स्टार विनोद यादव इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जी हां! अभी हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बेहतरीन लोकेशन पर भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ की शूटिंग पूरी की है। और अब विनोद यादव एक और भोजपुरी फिल्म ‘कर्मपुत्र’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद और बस्ती में पूरी कर लिया है। इन दोनों ही फिल्मों में  उनके साथ खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी नायिका सुदीक्षा झा हैं।

अन्नी फिल्म्स के बैनर तले सह निर्माता साक्षी यादव की  फिल्म ‘कर्मपुत्र’ में विनोद यादव भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय और सुशील सिंह के साथ दो-दो हाथ करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स के सीन की शूटिंग में हाड़ कपा देने वाली ठंड के माहौल में खूब एक्शन व मारपीट करते हुए नजर आए हैं, वह भी सुशील सिंह और संजय पांडेय के साथ। क्लाइमेक्स की शूटिंग के समय विनोद यादव के एक्टिंग और फाइट को देखकर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। अपनी प्रशंसा सुनकर विनोद यादव फूले नहीं समा रहे हैं और सबको धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि जो सब लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं। यह मेरे लिए दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद है। इस तारीफ का श्रेय मैं हमारे सीनियर को देना चाहूंगा। जो मेरा हौसला बढ़ाते हैं, जो मुझे सिखाते हैं और मैं सीखने की कोशिश करता हूं। अपने गांव में कर्मपुत्र कई शूटिंग करके मुझे बहुत मजा आया है।इसके लिए कर्मपुत्र की पूरी टीम का धन्यवाद।

फ़िल्म के निर्देशक इकबाल बख़्श ने बताया कि यह एक धमाकेदार फ़िल्म है। इसकी कहानी हरीश पटेल ने लिखी है, जिसकी परिकल्पना को हम पर्दे पर उतार रहे हैं। फिल्म में आपको कई रोमांचित कर देने वाले दृश्य देखने को मिलने वाले हैं। क्योंकि कर्मपुत्र एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों मंत्रमुग्ध कर देगी। कर्मपुत्र की सह निर्माता साक्षी यादव हैं। फिल्म में विनोद यादव, सुदीक्षा झा, संजय पांडेय, सुशील सिंह,  सोनू पांडेय सहित कई कलाकार हैं।

वहीं संजय पांडेय ने अभिनेता विनोद यादव की जमकर तारीफ की और कहा कि मैं पहली बार विनोद यादव के साथ काम कर रहा हूँ। इनके साथ काम करके ऐसा नहीं लगा मुझे की हम पहली बार काम कर रहे हैं। बल्कि ऐसा लगा कि हम कई बार काम कर चुके हैं। इनकी डायलॉग डिलेवरी कमाल की हैं। विनोद बहुत ही उन्दा अभिनेता है ये भोजपुरी इंडस्ट्री के भविष्य हैं।

   

Actor Vinod Yadav and Sanjay Pandey clashed in the bitter cold  shooting of Karmaputra completed

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 17 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 20 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 13 views
भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 18 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 17 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !