भोजपुरी के शोमैन प्रदीप के शर्मा की नई फिल्म “सदा सुहागन” में निरहुआ, आम्रपाली दूबे और काजल राघवानी

जहां भोजपुरी सिनेमा के शो मैन प्रदीप के शर्मा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी बड़ी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वही अब वे काजल राघवानी के साथ तीन फिल्में करने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने काजल को साइन भी कर लिया है। इसके अलावा एक और खास बात ये है कि प्रदीप के शर्मा ने आम्रपाली दुबे को भी अपनी आगामी परियोजना के लिए अनुबंधित किया है। प्रदीप शर्मा की लिट्टी चोखा रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और दुलार मिला है। वही खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर आशिकी रिलीज होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/CX51UHXlQ-w/?utm_medium=share_sheet

https://www.instagram.com/pradeepsharma2152/p/CXyIul4lb7x/?utm_medium=share_sheet

https://www.instagram.com/p/CX5HTw9Ia_2/?utm_medium=share_sheet

हालही में शर्मा ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ सबका बाप अंगूठा छाप की शूटिंग पूरी की है और अब उन्होंने एक और फ़िल्म की घोषणा की है। फ़िल्म का नाम सदा सुहागन। जिसमे मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी हैं। वहीं प्रदीप के शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे काजल राघवानी को साइन करते हुए वीडियो देखा सकता है वहीं दूसरे पोस्ट में फ़िल्म निर्देशक पराग पाटिल, काजल राघवानी नजर आ रहे हैं जिसमे प्रदीप के शर्मा काजल राघवानी को एक चेक दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इन्हें लगातार 3 फिल्मों के लिए साइन किया गया है। फ़िल्म आशिकी में भी काजल ही होतीं मगर किसी कारणवश वह इस फ़िल्म में नहीं हैं मगर अब हम लोग लगातार तीन फिल्मों में साथ काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ के बाद रिकॉर्ड मशीन पावर स्टार पवन सिंह को लेकर भी फ़िल्म बनाएंगे निर्माता प्रदीप के शर्मा। प्रदीप के शर्मा अपने बैनर बाबा मोशन पिक्चर्स के तले भोजपुरी में भव्य रूप से फिल्मे बना रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रदीप के शर्मा खेसारी लाल यादव के साथ “लिट्टी चोखा” जैसी सुपर हिट फिल्म दे चुके हैं वहीं जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ वह फ़िल्म सबका बाप अंगूठा छाप बना रहे हैं जिसकी शूटिंग प्रयागराज में पूरी कर ली गई है। फ़िल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप के शर्मा इस फ़िल्म को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं।  बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले अब तक जितनी भी फिल्मे बनीं हैं या बन रही हैं उन फिल्मों की कहानी, बजट, प्रेजेंटेशन लाजवाब होता है। इसलिए तो प्रदीप के शर्मा को भोजपुरी का शोमैन कहा जाने लगा है।

    

Nirahua – Amrapali Dubey and Kajal Raghavani in Bhojpuri showman Pradeep K Sharma’s new film Sada Suhagan

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata