निरहुआ, आम्रपाली के साथ रंजीत सिंह के बर्थडे पर दो फिल्म “निरहुआ चलल लन्दन 2” और “हनुमान की गली” के निर्माण की बिग अनाउंसमेंट

निर्माता रंजीत सिंह ने अपने बर्थडे पर की निरहुआ चलल लंदन 2 और हनुमान की गली की घोषणा, निर्देशन करेंगे सोनू खत्री

फिल्म निर्माता रंजीत सिंह के बर्थडे के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर 2 फिल्मों की घोषणा की गई है। “निरहुआ चलल लंदन 2” और “हनुमान की गली” इन दोनों ही फिल्मों के निर्देशन की कमान सोनू खत्री संभाल रहे हैं। फिल्मों की घोषणा के साथ ही निर्माता रंजीत सिंह ने अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सोनू खत्री, राजकुमार आर पांडेय, देव सिंह, नवोदित कलाकार कुंदन दूबे, अमरोज़ अख्तर(मुन्ना), आशी तिवारी,सन्नी शाह, रामचंद्र यादव, ब्रजेश मेहर के समक्ष केक काटकर अपना जन्मसिन मनाया।

इस मौके पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि निर्माता रंजीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर निरहुआ चलल लंदन2 और हनुमान की गली की घोषणा से मैं बेहद खुश हूं। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन सोनू खत्री कर रहे हैं। मैंने और सोनू ने  निरहुआ चलल लंदन में साथ काम किया था। अब उसी फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है। जिसमें हम फिर साथ नजर आएंगे। जहां एयरपोर्ट पर निरहुआ चलल लंदन की कहानी खत्म हुई थी, वही से इसके सीक्वल की शुरुआत होगी। जिसमें एक बार फिर आम्रपाली दुबे मेरा साथ देंगी। उन्होंने कहा कि कि सेकंड पार्ट को लेकर मुझे काफी जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है क्योंकि लोगों को भी काफी उम्मीदें होती है, पहली से बेहतर बनाने का एक प्रेशर होता है। मैं लंदन में मई में जाऊंगा उसके बाद ही यह फ़िल्म स्टार्ट होगी। आगे निरहुआ कहा कि हनुमान की गली फ़िल्म का नाम जितना यूनिक है, इसकी कहानी भी काफी अलग है। यह पूरी फिल्म बनारस में शूट होगी। और कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता है। लेकिन जबरदस्त कहानी है हनुमान की गली।

आम्रपाली दूबे ने कहा कि निरहुआ चलल लंदन की शूटिंग को भी हमने काफी एन्जॉय किया था और अब इसके पार्ट 2 के शूट को लेकर भी मैं उत्साहित हूं।

फ़िल्म निर्देशक सोनू खत्री ने हनुमान की गली फ़िल्म के बारे में कहा कि यह एक अलग लेवल की कहानी है। जिसे ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में भेजा जा सकता है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता हूँ हनुमान की गली को लेकर।

दोनों फिल्मों में इंट्रोड्यूस किए जा रहे अभिनेता कुंदन दूबे ने कहा कि मैंने काफी हिंदी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है लेकिन निरहुआ चलल लंदन 2 मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म होगी और मैं बेहद खुश और प्राउड फील कर रहा हूँ कि मुझे अपने आइडल दिनेश जी के साथ शुरुआत करने का मौका मिल रहा है।

निरहुआ चलल लंदन 2 के निर्माता रंजीत सिंह, डायरेक्टर सोनू खत्री हैं। मुख्य कलाकारों में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शिल्पा पोखरेल, देव सिंह, अनूप अरोड़ा और आशी तिवारी हैं जबकि कुंदन दूबे इंट्रोड्यूस किए जा रहे हैं। म्यूज़िक आर्या शर्मा, पीयूष आर्या का है। कहानी और संवाद संतोष मिश्रा ने लिखे हैं।

    

Big announcement of production of two films Nirhua Chalal London 2  and Hanuman Ki Gali on Ranjit Singh’s birthday with Nirhua –  Amrapali

Related Posts

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिना रुके, बिना थके…

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला सशक्तिकरण की बात करें या नारी शक्ति की बात करें तो आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवा रही है।…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 11 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 14 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 19 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata