राजेश मोहंती की वेब सीरीज ‘ इनसाइड स्टोरीज ‘ ने लिखी सफलता की कहानी!!

राजेश मोहंती एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी निर्माता और कहानीकार हैं। उनकी हालिया वेब सीरीज, इनसाइड स्टोरीज ने एक ‘सिक्स’ मारा है! जबरदस्त व्यूज के साथ सीरीज को एमएक्स प्लेयर, हंगामा और वोडाफोन जैसे शीर्ष ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है। सीरीज की सफलता ने मोहंती और उनकी पार्टनर और 24 एफपीएस एंटरटेनमेंट एलएलपी की अभिनेत्री स्वप्ना पाती और एस आर एंटरप्राइजर्स को अपनी भविष्य के प्रोजेक्ट्स के बारे में उत्साहित कर दिया है।

इनसाइड स्टोरीज को मिल रहे शानदार रेस्पॉन्स के बारे में मोहंती कहते हैं, “मेरी नई वेब सीरीज इनसाइड स्टोरीज को मिली प्रतिक्रिया शानदार रही है।” इतना शानदार रेस्पॉन्स है कि वह अब इस सीरीज़ का सीक्वल बना रहे हैं, लेकिन स्पष्ट करते हैं कि यह इनसाइड स्टोरीज की तरह लॉकडाउन स्टोरी का विस्तार नहीं होगा।

सीरीज के कई हिस्सों में रिपोर्ट किए गए बोल्ड दृश्यों को लेकर मोहंती ने बोल्ड सीन के आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह दृश्य कहानी की मांग के अनुसार रखे गए थे और जानबूझकर नहीं थे। “वे अश्लील नहीं हैं। वास्तव में, तीसरे एपिसोड में कोई भी बोल्ड सीन नहीं है,” उन्होंने क्लियर किया।

किस वजह से मोहंती ने इनसाइड स्टोरीज सीरीज़ बनाई? इस सवाल के जवाब में मोहंती स्पष्ट रूप से कहते हैं, “देखिए लॉकडाउन की अवधि में हर घर और कंपनी में अलग-अलग कहानियां थीं। हमने कुछ दृश्यों की कल्पना की और उन्हें फिल्म के रूप में ढाल दिया। और नतीजा यह है कि इनसाइड स्टोरी तय्यार हो गई।”

अपने और स्वप्ना पाती के प्रोडक्शन हाउस के सफर के बारे में पूछने पर मोहंती कहते हैं कि यह एक यादगार सफर रहा है। मोहंती गर्व से कहते हैं, “हमारी फिल्म अंतरध्वनी ने 14 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते, जो कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। हमारी आने वाली दूसरी फिल्म रिक्की बबलानी साई कबीर द्वारा निर्देशित एक तेज रफ्तार बायोपिक है।

इनसाइड स्टोरीज की अगली कड़ी के अलावा भविष्य के अन्य प्रोजेक्ट्स के बारे में मोहंती ने बताया, “सोसायटी नाम की एक और सीरीज है। एक अनोखा म्यूज़िक एल्बम ट्रैक्स भी पाइपलाइन में है।”

क्या मोहंती वेबसीरीज की मौजूदा स्थिति से खुश हैं? मोहंती ने विस्तार से बताया, “हां, वेबसीरीज का बाजार काफी उत्साहजनक है। जैसा कि मैं देख रहा हूं, इस प्लेटफॉर्म का भविष्य उज्ज्वल है। वेबसीरीज ने कई नए सितारों को भी जन्म दिया है।”

हम उनके आगे के सिनेमाई सफर में राजेश मोहंती को शुभकामनाएं देते हैं..

 

राजेश मोहंती की वेब सीरीज ‘ इनसाइड स्टोरीज ‘ ने लिखी सफलता की कहानी!!

Related Posts

On The Second Anniversary Of The Antilia Bomb Scare Case A Web Series Is Announced

Antilia Bomb Scare case locked for an OTT ? ‘Bombay Stencil’ announces web series based on ‘CIU Criminals in Uniform’. This Saturday marks two years since the explosive-laden Scorpio car…

Rahul Kumar – Karnika Mandal’s Comedy Web Series BHABHI MIL GAYEE YAAR Is Coming Soon

Nowadays comedy movies and web series are being well appreciated by the audience. Seeing this trend, film actor Rahul Kumar is coming soon with a very entertaining comedy web series…

You Missed

CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 14 views
CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 14 views
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 18 views
विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 14 views
Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 20 views
माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 21 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न