बप्पी दा जितने अच्छे संगीतकार व गायक थे, उतने ही अच्छे इंसान भी थे – संगीतकार उस्मान खान

हिंदी सिनेमा के विख्यात संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी ने मंगलवार की रात को मुंबई के अस्पताल में आखरी सांस ली. बप्पी दा के नाम से पुकारे जाने वाले म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर 69 साल के थे. उनकी मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बड़े फैन रहे संगीतकार उस्मान खान भी उनकी मौत से स्तब्ध हैं। उन्होंने बप्पी लाहिरी के साथ अपनी बात मुलाकात को याद करते हुए कहा कि बप्पी दादा ने मुझसे कहा था कि मैंने तुम्हारी काफी तारीफ सुनी है, तुम अपने कुछ गाने भेजो। मैंने उन्हें कुछ स्क्रेच गाने भेजे जिन्हें सुनकर दादा ने मुझे फोन किया और कहा कि आप घर पर आइए, आपसे मिलकर बात करना चाहता हूँ। जब मैं उनके घर गया तो एक शॉल पहना कर उन्होंने मुझे सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उस्मान भाई, आपके गाने मुझे काफी पसन्द आए। शराफत भाई और आप काफी गुणी लोग हैं, संगीत आपके खून मे है। आपके गाने सुनकर मैं काफी इम्प्रेस हुआ हूँ। बप्पी लाहिरी ने आगे कहा कि  2022 में आपका काफी नाम होगा।

उस्मान खान ने काफी इमोशनल होकर कहा कि मुझे बेहद अफसोस हो रहा है कि बप्पी लाहिरी आज हमारे बीच नहीं हैं मगर उनकी आवाज़ उनके गाने हमेशा रहेंगे। लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दादा के साथ मैं गया था। सन्तोष शुक्ला इसके प्रेसिडेंट हैं।

आपको बता दें कि उस्मान खान लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के वाईस प्रेसीडेंट हैं।मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, रफी साहब, किशोर दा, बप्पी लाहिरी, कपिल शर्मा, मिका, दलेर मेहंदी आदि को इस सम्मान से नवाजा गया है।

उल्लेखनीय है कि बप्पी लाहिरी ने हिंदी सिनेमा के कई ब्लॉकबस्टर गाने कम्पोज़ किए हैं. उन्हें हिंदुस्तान में डिस्को म्यूज़िक और पॉप म्यूजिक की शुरुआत करने वाले संगीतकार के रूप में याद किया जाता है. यार बिना चैन कहां रे, आई एम ए डिस्को डांसर, तम्मा- तम्मा जैसे बेशुमार गीत उनके कॅरियर के सदाबहार हिट गाने हैं. उन्होंने ‘चलते-चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ सहित सैकड़ों फिल्मों में संगीत दिया था।

संगीतकार उस्मान खान ने कहा कि बप्पी दा जितने अच्छे संगीतकार और गायक थे वह उतने ही अच्छे इंसान भी थे। हम सब उन्हें उनके गीत संगीत की वजह से हमेशा याद रखेंगे।

बप्पी दा जितने अच्छे संगीतकार व गायक थे, उतने ही अच्छे इंसान भी थे –  संगीतकार उस्मान खान

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 12 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.

Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 22 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव