वैलेंटाइन डे पर लांच हुआ भोजपुरी का मनोरंजन टीवी चैनल ‘एम एच वन दिल से’, देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव भी

भोजपुरिया माटी की महक को समेटे हुए भोजपुरी भाषी लोगों के मनोरंजन के लिए टीवी चैनल एम एच वन दिल से वैलेंटाइन डे पर लॉन्च किया गया है। क्षेत्रीय भाषा भोजपुरी के अंतर्गत लॉन्च किया गया एक मनोरंजन चैनल ‘एम एच वन दिल से’ का उद्देश्य भोजपुरी भाषी जनता, चाहे वे देश हों या देश के बाहर, सबके मनोरंजन के साथ-साथ भाषा के उत्थान के क्षेत्र में भी कार्य करना है। हालांकि भोजपुरी को बोली का ही दर्जा प्राप्त है, जिसे भाषा का दर्जा दिलाने का संघर्ष जारी है। इस दिशा में चैनल “एम एच वन दिल से” का लॉन्च होना भी एक सार्थक पहल है “एम एच वन दिल से”।

इस सैटेलाईट चैनल को आप टीवी के साथ-साथ वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव भी देख सकते हैं www.dilse.mhone.in  ताकि जब कोई भी शख्स घर से बाहर हैं या सफर कर रहे हैं तब भी भोजपुरी का मनोरंजन चैनल “एम एच वन दिल से” देख सकते हैं।

भोजपुरी समाज के हर उम्र, हर वर्ग के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए अपने कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार किया गया है। यह भोजपुरी लोकगायक/लोकगायिकाओं को जोड़ते हुए  “सबेरे-सबेरे” जैसा पारिवारिक कार्यक्रम प्रस्तुत करता है, वहीं “स्कूल लाइफ” और “कॉलेज कैंटीन” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षित युवा वर्ग को भी अपनी तरफ आकर्षित करने, अपने से जोड़ने और विद्यार्थियों में जागरूकता लाने का बेहतरीन प्रयास करता है “एम एच वन दिल से”। “आवाज भोजपुरी” जैसी संगीत-प्रतियोगिता के कार्यक्रम के माध्यम से युवा कलाकारों को अपना भविष्य संवारने के लिए मंच तो देता ही है, साथ ही लुप्त हो रही भोजपुरी लोकगायकी की विधाओं को भी संरक्षित करने का प्रशंसनीय कार्य करता है।

और सब से महत्वपूर्ण उद्देश्य यह कि भोजपुरी मनोरंजन जगत में व्याप्त हो चुकी अश्लीलता के कारण शिक्षित भोजपुरी भाषी वर्ग, जो इस से यानि कि भोजपुरी मनोरंजन जगत से स्वयं को अलग रखे हुए था, उनके सामने स्वच्छ और पारवारिक मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें जोड़ना है।

वैलेंटाइन डे पर लांच हुआ भोजपुरी का मनोरंजन टीवी चैनल ‘एम एच वन दिल से’,  देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव भी

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 17 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 20 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 13 views
भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 18 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 17 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !