संगीतकार दिलीप सेन ने अमरीका के सिंगर सूर्या कुमार दास की आवाज़ में मेलोडियस गाने रिकॉर्ड किए

मुंबई में स्थित दिलीप सेन स्टूडियो में संगीतकार दिलीप सेन ने काफी मेलोडियस गीत अमेरिका के सिंगर सूर्या कुमार दास की आवाज में रिकॉर्ड किया. इसके गीतकार एम प्रकाश हैं।

संगीतकार दिलीप सेन ने इस अवसर पर कहा कि सिंगर सूर्या कुमार दास की वर्षों से तमन्ना थी और अब ईश्वर ने उनकी यह तमन्ना पूरी की। सूर्या दास जी 1993 से चाहते थे कि हम साथ काम करें। जब इनका फोन मुझे अमेरिका से आया तो मैंने इनको कहा कि हम अल्बम तो बनाएंगे ही, आप म्यूज़िक बैंक तय्यार करें। जिसमे हर मूड के गाने हों। फिर हमने कई गाने बनाए हैं इस म्यूज़िक बैंक में पलक मुछाल, साधना सरगम और अनुराधा जी की आवाज़ में भी गाने हैं। रोमांटिक, सैड सांग, छेड़छाड़ वाले गीत और सूफी सांग भी बनाए हैं।

सूर्या कुमार दास अमेरिका से इन खास गीतों के लिए आए। इन गीतों में आपको दिलीप सेन समीर सेन का स्टाइल स्प्ष्ट रूप से नजर आएगा। 2022 के यह गाने सदाबहार होने वाले हैं। इन गीतों में वही मेलोडी मिलेगी जो 90 के दशक के संगीत की याद दिला देगी।

सूर्या कुमार दास ने कहा कि हम समंदर में कूद जाते हैं उसके बाद तैरना सीखते हैं।  मैं उड़ीसा का रहने वाला हूं और हिंदी उर्दू शब्दों के उच्चारण को लेकर मुझे काफी वर्क करना पड़ा। दिलीप सेन जी ने मुझे गायकी और शब्दों के सही उच्चारण में मेरी काफी मदद की। 90 के दशक में जिस तरह के खूबसूरत गाने आते थे, अब वैसे गाने आ ही नहीं रहे हैं। मैं अमेरिका में रहकर उस दौर के जैसे गाने तलाश करता था मगर आज के संगीत में वैसे गाने ही नहीं आते हैं। इसीलिए मैंने दिलीप सेन जी से सम्पर्क किया, उन्होंने काफी खूबसूरत गाने बनाए हैं।

दिलीप सेन ने कहा कि सूर्या कुमार दास की लगन देखकर ईश्वर, माता रानी और हरे कृष्ण ने उनकी इच्छा पूरी की। हम दोनों के संगम ने और अमेरिका से आई हमारी बहु रानी के सहयोग की वजह से बेहतरीन गाने तय्यार हुए हैं। समीर सेन ने भी इन गानों को तय्यार करने में सहयोग दिया है। रिकार्डिस्ट राकेश शर्मा ने सभी गाने बखूबी रिकॉर्ड किए हैं।

सूर्या कुमार दास की पत्नी ने कहा कि मैं यह गाने सुनकर बहुत खुश हूं। दिलीप जी ने शानदार गाने कम्पोज़ किए हैं जो सुनने में काफी अच्छे लग रहे हैं। दिलीप सेन ने कहा कि सूर्या कुमार दास की आवाज किसी से मिलती नही है उनकी आवाज का अपना अंदाज है। मुझे उम्मीद है कि आने वाला कल सूर्या कुमार दास का होगा।

———-Fame Media

Music composer Dilip Sen records melodious songs in the voice of American singer Surya Kumar Das

Related Posts

ABDUL AHAD And ASAD SABRI – The Young Torchbearers Of The Sarangi Sabri Family

The Sarangi, one of the most expressive instruments of Indian classical music, has been nurtured and protected for centuries by a handful of legendary families. Among them, the Moradabad Gharana…

Singer And Composer Satyam Anandjee Has Created Positive Vibes Through His Sweet And Melodious Voice All Across The Globe

The harmonious and soothing voice of Satyam Anandjee is not just refreshing and rejuvenating but also brings peace to soul and body… Recently in Covid times, NGOs and Indian foundations…

You Missed

धीरु यादव की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी (WAVES OTT App) पर हुई स्ट्रीम, घर बैठे देखिए फिल्म का डिजिटल प्रीमियर पर

  • By admin
  • September 28, 2026
  • 11 views
धीरु यादव की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी (WAVES OTT App) पर हुई स्ट्रीम, घर बैठे देखिए फिल्म का डिजिटल प्रीमियर पर

Sujata Dey Painting Master – Victory Of The Fulfillment Of An Artist’s Dream

  • By admin
  • September 28, 2026
  • 15 views
Sujata Dey Painting Master – Victory Of The Fulfillment Of An Artist’s Dream

CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 38 views
CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 23 views
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 24 views
विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 20 views
Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha