निशांत मल्कानी और खुशबू खान स्टारर म्यूज़िक वीडियो “मेरी बंदी” की सक्सेस पार्टी में लगा सितारों का मेला

पॉपुलर स्टार निशांत मल्कानी और खुशबू खान के अभिनय से सजा खूबसूरत म्यूज़िक वीडियो “मेरी बंदी” म्यूज़िक लवर्स के बीच खूब वायरल हो रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम, रीलस, इंस्टाग्राम टीज़र इत्यादि मिलाकर देखा जाए तो 8 मिलियन व्यूज क्रॉस कर गए हैं। ऑलरेडी इस गाने को 80-90 लाख लोग देख चुके हैं। और इसे देखने वालों की सँख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

वसीम अमरोही और शाहजेब आज़ाद द्वारा प्रोड्युस किए गए इस म्यूज़िक वीडियो की सफलता का जश्न मुम्बई के बॉम्बे ब्रीज़ कैफे में मनाया गया तो यहां इस गाने से जुड़ी पूरी टीम के साथ बहुत सारे टीवी स्टार्स गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। भाभी जी घर पर हैं फेम एक्टर सलीम ज़ैदी ने यहां वसीम अमरोही, खुशबू खान और निशांत मल्कानी को इस सांग की सक्सेस के लिए बधाई दी।

खुशबू खान इससे पहले भी कई म्यूज़िक वीडियो कर चुकी हैं। वह 20 से अधिक टीवी ऐड में नजर आ चुकी हैं। 700 रैम्प शोज़ कर चुकी हैं खुशबू खान। मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर और डायरेक्टर रामजी गुलाटी ने इस म्यूज़िक वीडियो का निर्देशन किया है जबकि दुबई बेस्ड प्लेटफार्म ब्राउन पिच पे रिलीज हुआ है।

इस सक्सेस पार्टी में दंगल टीवी के लोकप्रिय शो रक्षाबन्धन रसाल अपने भाई की ढाल के सितारे भी उपस्थित रहे। चूंकि निशान्त मल्कानी इस शो को लीड कर रहे हैं इसलिए उनके साथी कलाकार नायरा बनर्जी, वर्षा शर्मा, वैशाली ठक्कर, फरमान हैदर भी इस पार्टी का हिस्सा बने।

निशांत मल्कानी ने कहा कि दुबई की बेहतरीन लोकेशन्स पर हमने इसे शूट किया है। गाने के बोल ऐसे हैं, जिससे दर्शक रिलेट कर पा रहे हैं।

इस सक्सेस पार्टी में शानदार केक काटकर जश्न मनाया गया।

म्यूज़िक वीडियो “मेरी बंदी” के निर्माता वसीम अमरोही हैं और उन के पार्टनर निशांत जेठी हैं। मेरी बंदी की कास्टिंग डीएस क्रिएशंस की टीम द्वारा की गई है, जिसके फॉउंडर मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर से डायरेक्टर बने दिनेश सुदर्शन सोई हैं। वह इस प्रोजेक्ट के बैकबोन रहे हैं।

खुशबू खान और निशांत मल्कानी की स्क्रीन पर जोड़ी और केमिट्री कमाल की लग रही है।

इस गाने के कम्पोज़र और सिंगर गोल्डी हैं जबकि इसे ब्राउन पिच के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वसीम अमरोही ने बताया कि हमने तीन म्यूज़िक वीडियो बनाए हैं मेरी बंदी के बाद दूसरे गाने का नाम है “मुझे तुमसे प्यार हो गया”। इस सांग में कोरियोग्राफर और एक्टर आदिल खान ने फीचर किया है। इस गाने के बाद एक और गीत इसी बैनर से आने वाला है।

            

निशांत मल्कानी और खुशबू खान स्टारर म्यूज़िक वीडियो “मेरी बंदी” की सक्सेस पार्टी में लगा सितारों का मेला

 

Related Posts

Dr Narinder Harjai, As A Motivational Coach, Is Giving A New Direction To Society

Ambala (Haryana, India): Dr. Narinder Harjai is widely recognized as one of the best motivational speakers, family coaches, and life coaches in India. With a vision to inspire and empower,…

The Film TOKEN THE TREASURE Has Just Been Released On Ultra Play OTT & Has Earned The Tag Of Being The Most Popular Film Till Date. Was Released In Theatres In 2022

The film “Token the Treasure” has been released in theaters in 2022. It has just been released on Ultra Play OTT and has earned the tag of being the most…

You Missed

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 17 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 20 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 13 views
भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 18 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 17 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !