निर्माता गुरुविंदर सिंह और निर्देशक संजीत कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ का ट्रेलर शुजाय म्यूजिक ने किया रिलीज

हर किसी के किस्मत की डोर ईश्वर के हाथ में होती है। कब किसको किससे मिलना है और कब बिछड़ना है, यह सब किस्मत का बात है। किसके किस्मत का कनेक्शन किससे जुड़ेगा, यह किसी को नहीं पता होता है। ऐसे ही विषय पर बहुत ही प्यारी भोजपुरी फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ का निर्माण किया गया है। शुजाय म्यूजिक प्रस्तुत पिक्चर वाला बैनर के तले फिल्म निर्माता गुरविंदर सिंह द्वारा निर्मित और निर्देशक संचित कुमार द्वारा निर्देशित इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर शुजाय म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सिनेस्टार आदित्य ओझा और स्टार अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य नजर आ रहे हैं, जो बिना मिले ही एक दूसरे से प्रेम करने लगते हैं। संयोग से उन्हीं प्रेमी-प्रेमिका से शादी भी हो जाती है। इस फिल्म के ट्रेलर में दिख रहा है कि आदित्य ओझा शादी के बाद मणि भट्टाचार्य को अपनी दुल्हन मानने से इनकार करते हैं और उसे बताते हैं कि वह किसी और लड़की से मोहब्बत करते हैं, जबकि उन्हें यह नहीं पता है कि जिससे शादी हुई है वहीं उनकी प्रेमिका है और यह बात मणि भट्टाचार्य को भी नहीं पता है कि बिना देखे जिससे वह प्यार करती है वो कोई और नहीं आदित्य ओझा ही हैं। इस फ़िल्म के ट्रेलर में काफी ट्वीट देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में छोड़े गए तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए यह फ़िल्म जब रिलीज होगी तो सिनेमाहॉल में जाकर देखना पड़ेगा।

गौरतलब है कि टैलेंटेड फ़िल्म डायरेक्टर संजीत कुमार के निर्देशन में फ़िल्म निर्माता गुरुविंदर सिंह ने  बहुत बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण किया है। फिल्म के सह निर्माता अक्षय कुमार, मंजीत कौर हैं। केंद्रीय भूमिका में आदित्य ओझा और मणि भट्टाचार्य ने कमाल का अभिनय किया है। साथ ही अहम भूमिका में विनोद मिश्रा, ललित कुमार, शमशीर शिवानी ने लाजवाब किया है। यह फिल्म ऑडियंस के लिए इंटरटेनमेंट का फुल डोज साबित होगी। इस फ़िल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के दुर्ग के मनोरम स्थलों पर की गई है। इस फिल्म के लेखक संदीप कुशवाहा हैं, जिन्होंने बहुत ही स्क्रिप्ट लिखा है। गीतकार राजेश मिश्रा, छोटू यादव के लिखे गीतों को मधुर संगीत से संगीतकार साहिल खान ने सजाया है। डीओपी विक्रम सिंह, कार्यकारी निर्माता सुशील श्रीवास्तव (प्रेम), सहायक निदेशक अभिषेक दूबे और मनीष कुमार, कोरियोग्राफर जीतू राजपाल, आर्ट डायरेक्टर सागर कुमार, एडीटर सावन शुक्ल, पीआरओ रामचन्द्र यादव, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशान्त हैं। साउंड मिक्स अविनाश सिंह, पोस्ट प्रोडक्शन रश्मि एंटरटेनमेंट (शंकर पांडे) ने किया है।

निर्माता गुरुविंदर सिंह और निर्देशक संजीत कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ का ट्रेलर शुजाय म्यूजिक ने किया रिलीज

  • Related Posts

    Actress Model Divya Karkhur Gorgeous Hot And Sexy Pics

    Actress Model Divya Karkhur Gorgeous Hot And Sexy Pics   Actress Model Divya Karkhur Gorgeous Hot And Sexy Pics

    कर्णिका मंडल ऐतिहासिक फिल्म ‘याना’ में राहुल बी कुमार के साथ नजर आएंगी

    कर्णिका मंडल ‘याना…?’ की मुख्य अभिनेत्री के रूप में सुर्खियों में हैं, और प्रोडक्शन टीम के अनुसार, यह एक “आश्चर्यजनक और चुनौतीपूर्ण भूमिका” है। उनका किरदार कथित तौर पर 1840…

    You Missed

    उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 22 views

    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 23 views
    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

    “From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 22 views
    “From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

    Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

    • By admin
    • September 15, 2026
    • 22 views
    Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

    “UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • September 11, 2026
    • 33 views
    “UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

    WORLD NEWS | NEW YORK : His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Leads A Series Of Global Peace And Education Initiatives Across India To Mark Teachers’ Day 2026

    • By admin
    • September 10, 2026
    • 38 views
    WORLD NEWS | NEW YORK : His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Leads A Series Of Global Peace And Education Initiatives Across India To Mark Teachers’ Day 2026