माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिनेमा मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव सावन में शिवभक्तों के लिए बहुत ही प्यारा बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ लेकर आई हैं।  इस गीत में माही का साथ दिया है फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने। उनकी सुरीली आवाज में गाया हुआ ये गीत बहुत ही मनभावन है, जिसे देखकर व सुनकर श्रोताओं का मन खूब झूम रहा हैं। यह बोलबम गीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में फुल टू धमाल मचा रही है और लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर रही हैं। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव जोगिन के वेशभूषा में पीला परिधान पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और वह सबको दीवाना बना रही हैं।

इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव जोगन का वेष बनाये कंधे पर काँवर लेकर अपनी सहेलियों के साथ भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रही हैं। वहीं रास्ते में कुँवारी लड़की किसी से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रही है, उसको माही श्रीवास्तव समझाते हुए कहती हैं कि…

‘ये सखी चल लेके गंगा जी के जल, पूरा होई सपना जब चलबे पैदल, लाखों में एक दिहें तोहके लुक हिरउवा वाला, भक्ति के रखिहा तू भउवा मरद मिली गउवां वाला, भोला के पूजिहा तू पउवा मरद मिली गउवां वाला…’

गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ कुँवारी कन्या  का शिव उपसना पर आधारित है। ये गीत बहुत ही शानदार बनाया गया है।  इस गीत की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था और हमने खूब इंज्वॉय किया था। बहुत अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहती हूँ। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को भोजपुरी की बेहतरीन सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया है। इस सांग को गीतकार गौतम राय ने लिखा है। गाने का मधुर संगीत संगीतकार विक्की वॉक्स ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

  • Related Posts

    दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

    पटना, दिनांक — दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ की लांचिंग की गई। कंपनी द्वारा घोषणा की गयी है कि अब…

    Congratulations To Rani Mukherjee On The Success Of Mardaani-3 Angel Tetarbe Miss Glamourfaceworld India

    My Favorite  Actress  Rani  Mukherjee,I just love her as she is so talented  ,humble  n kind person. Her  Powerful performances  continue  to inspire millions,and this new movie In the Mardaani   …

    You Missed

    Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 10 views
    Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

    राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 13 views
    राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 10 views
    ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

    • By admin
    • October 3, 2026
    • 25 views
    राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

    Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

    • By admin
    • October 3, 2026
    • 18 views
    Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

    Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

    • By admin
    • October 3, 2026
    • 19 views
    Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai