मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 वार्ड क्रमांक 110 में में श्रीमती प्रियाताई संजीवकुमार सदानंदन का शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा का उल्लेखनीय योगदान

मुंबई। वार्ड क्रमांक 110 में विकास और जनसेवा का पर्याय बन चुकीं जनता दल (सेक्युलर) की उम्मीदवार श्रीमती प्रियाताई संजीवकुमार सदानंदन ने बीते वर्षों में लोकसहभाग से अनेक उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र को एक नई दिशा दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उनके निरंतर प्रयासों ने उन्हें जनता के बीच एक भरोसेमंद और कर्मठ जननेत्री के रूप में स्थापित किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य

श्रीमती प्रियाताई सदानंदन ने शिक्षा को विकास की रीढ़ मानते हुए अनेक उल्लेखनीय पहल कीं। सेवानिवृत्त शिक्षकों और मुख्याध्यापकों के सम्मान समारोह, विद्यार्थियों के लिए सेमिनार, मुफ्त कॉपी वितरण, अनाथ व जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा जैसी योजनाओं से सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिला।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल प्रतियोगिताएं, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम तथा 10वीं–12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिवर्ष सम्मान किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन गुणवान विद्यार्थियों को विशेष सहायता भी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं में मानवता की मिसाल

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी श्रीमती प्रियाताई का योगदान उल्लेखनीय रहा है। व्हिलेज़ रोड, तुलशेतपाड़ा और सोनापुर क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन किया गया।

कोरोना काल जैसे कठिन समय में उन्होंने लगभग 3000 लोगों को राशन और आवश्यक किट वितरित की, साथ ही मुफ्त एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों का सम्मान कर उनका मनोबल भी बढ़ाया गया।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभाग

गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, बारिश में छाता वितरण, महिला दिवस एवं हल्दी-कुमकुम जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया गया।

महाड़, सांगली और केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता, लोक संघर्ष आंदोलनों में सहभाग और किसान मोर्चों के लिए पानी की व्यवस्था जैसे कार्यों ने उनकी सामाजिक संवेदनशीलता को उजागर किया।

सांस्कृतिक गतिविधियों को मिला बढ़ावा

क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने हेतु गणेशोत्सव, दहीहांडी, रमजान ईद, इफ्तार पार्टी, आयप्पा पूजा, आषाढ़ी एकादशी, शिवजयंती जैसे आयोजनों में सक्रिय सहभाग रहा।

पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव सजावट, रंगोली व किला निर्माण प्रतियोगिताओं तथा विजेताओं के सम्मान से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिला। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया।

विकसित भांडुप के लिए वचनबद्ध नेतृत्व

अपने विकसित भांडुप के वचनपत्र में श्रीमती प्रियाताई सदानंदन ने स्वच्छता, सड़क व नाली सुधार, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छ पानी, बिजली, सार्वजनिक परिवहन, खेल मैदान, नाट्यगृह, रोजगार के अवसर और सामाजिक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को प्राथमिकता दी है।

वे पारदर्शी शासन, जवाबदेही और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

जनता से अपील

श्रीमती प्रियाताई संजीवकुमार सदानंदन ने जनता से अपील की है कि वे विकास, सेवा और ईमानदार नेतृत्व के इस प्रयास को मजबूत करने के लिए उन्हें चुनाव चिन्ह क्रमांक 6 पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

” उम्मीदवार का नाम – प्रियाताई संजीव कुमार सदानंदन”

वार्ड 110 के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सशक्त कदम।

मुंबई  महानगरपालिका चुनाव 2026 वार्ड क्रमांक 110 में  में श्रीमती प्रियाताई संजीवकुमार सदानंदन का शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा का उल्लेखनीय योगदान

  • Related Posts

    फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

    भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी और फिल्म प्रोडक्शन हाउस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया…

    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

    एक मोबाइल-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म, जो भारतीय लोककथाओं, पौराणिक कथाओं, क्षेत्रीय किंवदंतियों और समकालीन ड्रामा को नई पीढ़ी के दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। नई दिल्ली, भारत: ऐसे दौर…

    You Missed

    Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

    • By admin
    • September 7, 2026
    • 9 views
    Renez New Launch  LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

    SUNNY SINGH – A Touch Of Mukesh – A Voice That Brings Timeless Melodies Back To Life

    • By admin
    • September 7, 2026
    • 9 views
    SUNNY SINGH – A Touch Of Mukesh – A Voice That Brings Timeless Melodies Back To Life

    “SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • September 5, 2026
    • 18 views
    “SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

    “FOUR VISIONS – ONE EXHIBITION” Art Exhibition By 4 Renowned Artists In Nehru Centre Art Gallery

    • By admin
    • September 4, 2026
    • 18 views

    “PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • September 4, 2026
    • 19 views
    “PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

    लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

    • By admin
    • September 3, 2026
    • 21 views
    लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में