भारत रत्न तथा संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर के त्याग बलिदान और जीवन संघर्ष की कहानी है बॉलीवुड फिल्म रमाई

रमाई कहानी है एक ऐसी महिला की जिसने अपने चार बच्चों का बलिदान  बहुजन समाज के उत्थान के लिए कर दिया । एक ऐसी दलित महिला जिसने  गोबर के उपले और लकड़ियां बेचकर पति के शिक्षा के लिए विदेश में पैसे भेजे। रमाई फिल्म है एक ऐसी महिला की सच्ची कहानी जिसके पास अपने बच्चों के कफन के लिए भी पैसे नहीं थे।  विश्व के इतिहास में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का नाम बड़े ही आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है परंतु उनकी इस सफलता और सम्मान  प्राप्त होने के पीछे उनकी पत्नी रमाबाई भीमराव अंबेडकर का संपूर्ण सहयोग रहा जिसे आज तक संपूर्ण विश्व नहीं जान पाया। उस महान माता रमाई के संघर्षों को दुनिया से वाकिफ कराने के लिए नीतूराज प्रोडक्शन हाउस  ने फिल्म रमाई के माध्यम से यह कार्य किया है यह फिल्म छत्तीसगढ़ में बनी है और प्रेरणा यूनिवर्सल प्रोडक्शन हाउस भिलाई इसके प्रेजेंटर है। इस फिल्म के निर्माता कृष्ण चौहान है। इस फिल्म में आपको बॉलीवुड के कलाकार रजा मुराद जी आरक्षण के जनक शाहू महाराज के ऐतिहासिक किरदार में नजर आएंगे।साथ ही नत्था उर्फ ओम्कार दास मानिकपुरी डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी के बड़े भाई की भूमिका में है।डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की भूमिका नवोदित कलाकार डॉ उदय कुमार ने निभाई है तथा मुख्य भूमिका रमाई के किरदार में प्रेरणा धाबर्डे है। शुभ मधुर गीतों से सजी इस फिल्म में आपको हर परिस्थिति में संघर्ष करने की नारी की सच्ची कहानी नजर आएगी जिससे भारत का हर व्यक्ति प्रोत्साहित होगा और अपने मां बहन और बेटी को सम्मानित करेगा।

इस फिल्म के निर्देशक और लेखक कबीर दा है गीतकार डॉ श्री्कृष्ण राऊत और गौतम शेन्डे हैं । बॉलीवुड सिंगर वैशाली माडें, संजीवनी बिलोन्डे दिनेश अर्जुना और डॉक्टर नेहा राजपाल की मधुर आवाज को संगीतकार दिनेश अर्जुना ने कर्ण प्रिय संगीत से सजाया है।

सहायक निर्माता राजकुमार रामटेके,आर्ट डायरेक्टर प्रवीण वासनिक, प्रोडक्शन हेड शैलेंद्र भगत,सिनेमैटोग्राफर सुमित सोनी,साउंड रिकॉर्डिस्ट बाबू खामशा ने अपना संपूर्ण योगदान फिल्म को बेहतर बनाने के लिए दिया है

।*बाल कलाकार क्वीनल मुनेश्वर और हिमांशु ऊके महत्व्पूर्ण भूमिका निभाई है । अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में प्रतिमा मिश्रा ,अर्चना  रंगारी, डॉक्टर दिवाकर रंगारी,डॉक्टर नानाजी मेश्राम, श्रेयांश मेश्राम,पार्थ मेश्राम, प्रबुद्ध बांगरे, विजय बोरकर संकेश राहुलकर नरेंद्र खोबरागड़े जेबी पाटिल ,अशोक देवलिया, संजय बंसोड़,  सुवर्णा नलोन्डे , प्रियंका ,संजय वानखेडे   ,राया बागडे और भारती खांडेकर आदि शामिल हैं

भारत रत्न तथा संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर के त्याग बलिदान और जीवन संघर्ष की कहानी है बॉलीवुड फिल्म रमाई

  • Related Posts

    Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

    Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite   Xishmiya Brown — Indian Model & Socialite

    भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

    नई दिल्ली। भारत पॉडकास्ट में प्रेरक वक्ता और पूर्व बैंक प्रबंधक गुलशन नागपाल ने सफलता, युवाओं की चुनौतियों और संतुलित जीवन को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि…

    You Missed

    Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 10 views
    Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

    राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 13 views
    राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 10 views
    ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

    • By admin
    • October 3, 2026
    • 25 views
    राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

    Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

    • By admin
    • October 3, 2026
    • 18 views
    Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

    Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

    • By admin
    • October 3, 2026
    • 19 views
    Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai