डॉक्टर 365 और डीआरवीए ने 5वें बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर का आयोजन ,जिसमें शिल्पा शेट्टी,तुषार कपूर चेयरमैन डॉ.धर्मेंद्र कुमार आदि हुए शामिल

मुम्बई. मुख्य अतिथि मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, गेस्ट ऑफ आनर तुषार कपूर, रोटरी क्लब के डा मनीष मोटवानी और डाक्टर 365 एवं डीआरवीए चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ धर्मेंद्र कुमार की उपस्थिति में 5वें बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर 2026 का सफल आयोजन   चित्रकूट      ग्राउंड अंधेरी वेस्ट मुंबई में 18 जनवरी 2026 को किया गया. इसमे गेस्ट के रूप में  श्री बिरांची दास डायरेक्टर पर्सनल सेकल स्वप्निल धार (मैनेजिंग डायरेक्टर SBI फ़ाउंडेशन), संजय प्रकाश (एक्स एमडी एसबीआई फ़ाउंडेशन), मनोज अग्रवाल (सीएमडी बीसीसीएल), एमके रमैय्या (डायरेक्ट HR &पर्सनल बीसीसीएल), ज्ञानेश्वर पाटिल सांसद (खंडवा मध्यप्रदेश), अभिनेत्री उपासना सिंह, नरेश मल्होत्रा (चेयरमैन प्राईम फोकस), ऐक्टर दीपक पराशर, दिलीप सेन, संगीता तिवारी जैसी हस्तियां मौजूद रहीं. इस कार्यक्रम के आयोजन में विशाल सिंह, अन्नू सिंह, फैशन डिज़ाइनर अर्चना कोचर,  महेश मनवानी, बी एन तिवारी, अमित दोषी, डॉ दिलीप पवार, डॉ गोविंद रेड्डी, डॉ सुभाष, हरीश चोकसी, महेंद्र पोद्दार ( चित्रकूट ग्राउंड), योगिता बोरकर, अनी भूषण और डॉ अनिल पांडे जैसी हस्तियों का सपोर्ट रहा। सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

5वें बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर में हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिए जैसे जनरल हेल्थ चेकअप, व्हीलचेयर वितरण, आंखों की जांच और चश्मे का वितरण, ब्लड चेकअप, डेंटल, ईएंटी, जनरल सर्जरी, गायनेकोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, डर्मेटोलॉजी, कैंसर, बच्चों के हेल्थ चेकअप, एक्स-रे, BMD, BMI, मैमोग्राफी, दवाएं, 5 लाख हेल्थ कार्ड. मुंबई के प्रीमियम अस्पतालों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम द्वारा इस शिविर को सपोर्ट मिला. इस फ्री मेडिकल कैंप में 56 हजार मरीजों ने लाभ लिया, 1200 व्हील चेयर, 13 हजार आँखों की जांच और चश्मे का वितरण किया गया. 2.5 करोड़ रुपये की दवाएं वितरित की गई. 58 सर्जिकल पेशेंट्स का पता चला. 13 हजार डायबिटीज टेस्ट और 21 हजार ब्लड टेस्ट हुए साथ ही 200 मैमोग्राफी, 525 इसीजी, 900 बीएमडी हुआ. इसमे 800 से ज्यादा डॉक्टर्स और 1100 से ज्यादा पैरामेडिकल स्टाफ के साथ 300 वोलंटियर का सहयोग प्राप्त हुआ.

डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महामारी के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए ये खास आरोग्य शिविर का आयोजन हम पांच वर्षों से करते आ रहे हैं. इस से मीडिया से जुड़े लोग और उनके परिवार वाले भी लाभ लेते हैं. हम मुख्य अतिथि शिल्पा शेट्टी सहित सभी गेस्ट्स का आभार व्यक्त करते हैं.

अतिथियों ने डॉ धर्मेंद्र कुमार का ये प्रयास सराहनीय बताया. सबसे ज्यादा फ्री मेगा मेडिकल कैंप करने के कारण उनकी संस्था ने वर्ल्ड रिकार्ड मे भी नाम दर्ज करवाया है.

डीआरवीए चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले 15 वर्षों से कार्यरत है. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार का लक्ष्य है कि हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सशक्त और प्रगतिशील समाज की दिशा में काम करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि अब तक डॉ धर्मेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में कुल 9781 मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है जिससे एक करोड़ 96 लाख मरीजों को लाभ मिला, 11 लाख से अधिक सिकल सेल्स की जांच और 22 हजार मरीजों का इलाज हुआ. 12 लाख टीबी पेशेंट्स की जांच और दवाएं, 80 हजार टीबी मरीजों को न्यूट्रीशन किट दिया गया. 3 लाख लोगों की आँखों की जांच जबकि 1.8 लाख चश्मे वितरित किए गए. 92 हजार व्हीलचेयर का वितरण किया गया जबकि अब तक कुल 11 हजार लोगों की सर्जरी करवाई गई है.

 

डॉक्टर 365 और डीआरवीए ने 5वें बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर का आयोजन ,जिसमें शिल्पा शेट्टी,तुषार कपूर चेयरमैन डॉ.धर्मेंद्र कुमार आदि  हुए शामिल

  • Related Posts

    मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

    12 वर्षों की विकास, उत्कृष्टता और परिवर्तन की गौरवपूर्ण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मीरा रोड। मधुसूदन ग्लोबल स्कूल मीरा भायंदर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते…

    4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

    नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026:दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (DPSA), जो पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है, द्वारा रविवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग…

    You Missed

    “CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 16 views
    “CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

    Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 14 views
    Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

    गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

    • By admin
    • October 15, 2026
    • 27 views
    गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

    पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 21 views
    पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

    सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 15 views
    सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 21 views
    गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.