विजय यादव के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग शुरू हुई भदोही में

फिल्म निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग भव्य पैमाने पर मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यूथ स्टार प्रेम सिंह और स्टार अभिनेत्री रक्षा गुप्ता की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिये प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता और निर्देशक विजय यादव की तिकड़ी की चर्चा फिल्मी गलियारों में जोरों पर है। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से बिग लेवल पर उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू कर दी गई है। इस फिल्म की पारिवारिक और भावनात्मक कहानी दर्शकों के दिलों को छूने वाली है। मजबूत निर्देशन, भावनात्मक कहानी, दमदार अभिनय और संगीत के साथ यह फिल्म आने वाले समय में दर्शकों के बीच खास पहचान बना सकती है। फिल्म की शुरुआत को लेकर कलाकारों और टीम में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. और सुरिंदर यादव प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’  के निर्माता व निर्देशक विजय यादव हैं। सह-निर्माता महेंद्र यादव हैं। इस फिल्म में निर्माता और निर्देशक दोनों जिम्मेदारी विजय यादव संभाल रहे हैं, जो इससे पहले भी कई फिल्मों का निर्माण और मार्केटिंग कर चुके हैं। इस फिल्म की कहानी और पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है, जो सामाजिक भावनाओं और रिश्तों को गहराई से दर्शाने के लिए जाने जाते हैं। तकनीकी पक्ष को मजबूती देने के लिए डीओपी सुनील अहिरे कैमरे की कमान संभाल रहे हैं, वहीं कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा और रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, मनोज द्विवेदी, रजनीश झांजी, अनीता रावत, पूर्वी दूबे, भानु पांडेय, लियाकत अली, रानी सिंह, यादवेंद्र यादव, और शाहिद शम्स, खुशी मौर्य एवं बाल कलाकार चाहत राज आदि कलाकार नजर आएंगे।

विजय यादव ने बताया कि मेरे निर्देशन में बन रही हमारी यह भोजपुरी ‘स्वर्ग से सुंदर’ एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सकारात्मक संदेश भी देगी। प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता बहुत ही सुलझे कलाकार हैं, उनके साथ फिल्म करने का अनुभव काफी सुखद और सहज है। फिल्म की पूरी यूनिट सपोर्टिंग नेचर की है।’

  

प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग शुरू हुई भदोही में

  • Related Posts

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना जल्द, दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है शूटिंग

    भोजपुरी संगीत की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए एक बार फिर बहुत कुछ बेहद खास और बड़े पैमाने पर सरप्राइज पैक्ड लेकर आने वाली है।…

    फिल्म जगत के प्रख्यात अशफ़ाक खोपेकर को मिला महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों ‘बेस्ट बॉलीवुड एक्टिविस्ट’ का प्रतिष्ठित सम्मान

    मुंबई:भारतीय फिल्म उद्योग के जाने-माने लेखक, निर्देशक और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अशफ़ाक खोपेकर को सिनेमा जगत और समाज सेवा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल सी.पी.…

    You Missed

    जुग-जुग जीने की दुआ वाला भोजपुरी लोकगीत रिलीज, प्रियंका सिंह और इशिका तोरिया की जोड़ी ने मचाया धमाल

    • By admin
    • July 27, 2026
    • 9 views
    जुग-जुग जीने की दुआ वाला भोजपुरी लोकगीत रिलीज, प्रियंका सिंह और इशिका तोरिया की जोड़ी ने मचाया धमाल

    Mr. Hitesh Nihalani: Two Decades Of Building Trust In Real Estate

    • By admin
    • July 27, 2026
    • 9 views
    Mr. Hitesh Nihalani: Two Decades Of Building Trust In Real Estate

    Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

    • By admin
    • July 25, 2026
    • 17 views
    Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

    महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

    • By admin
    • July 23, 2026
    • 27 views
    महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

    Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

    • By admin
    • July 22, 2026
    • 30 views
    Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

    • By admin
    • July 21, 2026
    • 31 views
    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा