विजय चौहान और प्रियंका सिंह का नया धमाका होली गीत ‘नीक लागे रंगवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज़

होली का त्यौहार आने में अभी काफी दिन बाकी है, मगर लोगों में रंगों और मस्ती का जादू छाने लगा है। ऐसे मौसम में होली के अच्छे से अच्छे गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी रिलीज कर रही है। इसी कड़ी में भोजपुरी सिने जगत के मशहूर गायक विजय चौहान और अपनी सुरीली आवाज़ के लिए जानी जाने वाली प्रियंका सिंह का नया रोमांटिक होली गीत ‘नीक लागे रंगवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। रिलीज़ होते ही यह होली गीत दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। रोमांटिक अंदाज़ में बनाया गया इस होली गीत में होली का हुड़दंग देखने को मिल रहा है। यह गाना एक नवविवाहित पति-पत्नी की पहली होली पर आधारित है, जो उनके मन की कोमल भावनाओं को दर्शा रहा है। एके दूसरे के साथ होली खेलना सबसे सुखद एहसास लग रहा है। इस होली गीत का बोल सीधे दिल को छू लेने वाला है।

इसके वीडियो में कलाकारों की बात करें तो सिंगर एक्टर विजय चौहान और एक्ट्रेस अपडेट बिहारन की शानदार केमिस्ट्री ने इस गीत में चार चाँद लगा दिये हैं। कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और गुलाल के बीच सजी-धजी राजकुमारी का फिल्मांकन बहुत ही खूबसूरत है। फाल्गुन की मदमस्त हवा और रंगों के बीच यह गाना मधुर पल का एहसास देता है।

इसके वीडियो में दिख रहा है कि विजय चौहान रोमांटिक मूड में अपनी नई नवेली पत्नी को कह रहे हैं कि…

‘प्यारी हउ प्यारी हो सबका से लगातारू प्यारी हउ हो, होलिया में सजके तू लागत राजकुमारी हउ हो…

तब प्रतित्युतर में सिंगर प्रियंका सिंह कहती है कि…

‘कि फगुआ में केहू के जाये ना धियानवा, नीक लागे रँगवा सजनवा के संघवा…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘नीक लागे रंगवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर विजय चौहान और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्टर विजय चौहान और एक्ट्रेस अपडेट बिहारन ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार सिद्धू तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार रौशन प्रताप ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, प्रोजेक्ट हेड नवरतन पांडेय, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर विजय चौहान ने कहा कि ‘इस होली गीत को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने में काम करके और इसको गाकर मैं बहुत हैप्पी हूं। क्योंकि यह गाना बहुत ही प्यारा बनाया गया है, जोकि मेरे दिल के बहुत ही करीब है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को इतना प्यारा गाना बनाने के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं और ऑडियंस को शुक्रिया कहता हूं।’

वहीं प्रियंका सिंह ने कहा कि ‘इस होली गीत को गाने में मुझे एक अलग ही आनंद आया था। इतना प्यारा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक यू और इस गाने को पसंद करने के लिए ऑडियंस को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।

विजय चौहान और प्रियंका सिंह का नया धमाका होली गीत ‘नीक लागे रंगवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज़

  • Related Posts

    BROKEN HARMONY: A Romantic Horror Set To Stir Emotions And Mystery

    The upcoming feature film  Broken Harmony , presented by Vega Films (NZ) Limited, is gearing up for a theatrical release on 10 April 2026 Blending the intense emotions of romance…

    ANNA ELIZABETH — A Young Achiever Blending Talent, Leadership And Vision

    Anna Elizabeth, a bright Grade 8 student born on 5 July 2012, is steadily emerging as a remarkable young personality in performance, media, and pageantry. Selected for Miss + Ideal…

    You Missed

    डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

    • By admin
    • August 10, 2026
    • 3 views
    डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को  जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

    प्रत्यूष मिश्रा, पूजा दूबे और आनंद देव मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ रिलीज होडा भोजपुरी पर

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 13 views
    प्रत्यूष मिश्रा, पूजा दूबे और आनंद देव मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ रिलीज होडा भोजपुरी पर

    Arun Parihar – Digital Entrepreneur, Trader & Founder of Hashtag Digital Media

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 12 views
    Arun Parihar – Digital Entrepreneur, Trader & Founder of Hashtag Digital Media

    Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 17 views
    Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

    Shanaya Al Haq: A Rising Star In Acting And Modeling, Chasing Big Dreams

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 17 views
    Shanaya Al Haq: A Rising Star In Acting And Modeling, Chasing Big Dreams

    “Eternal Whispers Of Stone” Solo Show Of Paintings By Uma Krishnamoorthy In Nehru Centre Art Gallery

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 16 views
    “Eternal Whispers Of Stone” Solo Show Of Paintings By Uma Krishnamoorthy In Nehru Centre Art Gallery