शिल्पी राज, माही श्रीवास्तव और विजय चौहान का देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी लोकगीतों की आत्मा गॉंव की खाँटी मिट्टी और संस्कृति में बसी होती है। इसी बात पर ध्यान खींचने के लिए देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ का निर्माण फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके वीडियो में पारंपरिक पहनावे और गाँव के लोकेशन दिखाया गया है। बता दें कि भोजपुरी संगीत जगत में अपनी गायकी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और अपनी अदाओं से बिजली गिराने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच तहलका मचाने आ गई है। देसी अंदाज और मिट्टी की खुशबू को समेटे यह देसी गाना दर्शकों के मन को लुभाने वाला है और शहर में रहने वाले लोगों को गांव की ओर खींचने वाला है। यह गाना देसी अंदाज में फिल्माया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है। यह देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस लोकगीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का जादू खूब चल रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह देसी लुक में किसी भी महफिल को लूटने का दम रखती हैं। उन्होंने पारंपरिक भोजपुरी परिधान पहना है और उनके एक्सप्रेशंस गाने की जान हैं। माही की सादगी और उनके नृत्य कौशल ने इस लोकगीत को विजुअली बेहद आकर्षक बना दिया है।

इस गाने के बोल पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश पर लिखे गए हैं। इसमें माही श्रीवास्तव अपने पति के प्रति व्यक्त करते और पति का बखान करते हुए कहती है कि…

लुगिंयाँ के चेट मारी बाँहिं के पगरिया, बाँहिं के पगरिया, अरे मछरिया मारे चलले, हमरो संवरिया मछरिया मारे चलले…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने देसी लुक में बिजली गिराकर महफ़िल लूट लिया है। इस गाने को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘शिल्पी राज की आवाज में वो मिट्टी की सोंधी खुशबू है जो सीधे दिल को छूती है। बात करें एक्ट्रेस  माही श्रीवास्तव की तो वो देसी लुक और एक्सप्रेशंस इस गाने में जान फूँक दिया है। इस गाने से माध्यम से गांव से दूर शहर में रह रहे लोगों को उनके गांव से जोड़ने का हमने एक प्रयास किया है।’

वहीं शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार हमेशा क्वालिटी और अच्छे कंटेंट वाले गाने लाते हैं। यह गाना को गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा है।’

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस सांग में सिंगर शिल्पी राज की खनकती आवाज ने गाने में ऊर्जा भर दी है। देसी लुक में और गांव में शूटिंग करके मुझे बहुत अच्छा लगा था। यह गाना दिल को सुकून देने वाला है।’

रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज, माही श्रीवास्तव और विजय चौहान का देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • Related Posts

    भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

    नई दिल्ली। भारत पॉडकास्ट में प्रेरक वक्ता और पूर्व बैंक प्रबंधक गुलशन नागपाल ने सफलता, युवाओं की चुनौतियों और संतुलित जीवन को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि…

    भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

    राजस्थान। अघोर विद्या, तंत्र-मंत्र, श्मशान साधना और भूत-प्रेत की रहस्यमयी दुनिया को लेकर लोगों के बीच हमेशा से जिज्ञासा रही है। इन्हीं विषयों पर भारत पॉडकास्ट में तांत्रिक अजीत अघोरी…

    You Missed

    “ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 14 views
    “ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

    एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 11 views
    एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    “NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 15 views
    “NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

    भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

    • By admin
    • September 30, 2026
    • 18 views
    भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

    भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

    • By admin
    • September 30, 2026
    • 10 views
    भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

    100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

    • By admin
    • September 30, 2026
    • 10 views
    100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत