निर्माता धरमवीर और निर्देशक मनोज सेन की भोजपुरी फिल्म ‘मेरी दुल्हन वीआईपी’ का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च, इंदु सेन और बबलू चक्रवर्ती मचायेंगे धमाल

इन्दु फिल्म प्रोडक्शन और सिनेक्स म्यूजिक कंपनी के बैनर तले निर्मित की गई बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘मेरी दुल्हन VIP’ का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया में जारी कर दिया गया है। पोस्टर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों और भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री का लुक बेहद आकर्षक है, जो एक अनोखी प्रेम कहानी और पारिवारिक ड्रामे की ओर इशारा करता है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में इंदु सेन और बबलू चक्रवर्ती की अनोखी केमिस्ट्री ऑडियंस के बीच फुल धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट, कॉमेडी और इमोशनल मोड़ देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि फ़िल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर के लॉन्च के अवसर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था, जिसमें निर्देशक मनोज सेन, निर्माता धरमवीर, अभिनेत्री इंदु सेन मीडिया से रूबरू हुए और फिल्म से जुड़ी जानकारी दीं।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म ‘मेरी दुल्हन VIP’ के मुख्य कलाकार इंदु सेन, बबलू चक्रवर्ती, अनीता ओझा, हीरालाल यादव, अंजु रस्तोगी, शालू चौहान, शिखा रोक आदि हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन मनोज सेन ने किया है, जिन्होंने कहानी को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के निर्मात धरम वीर हैं और सह-निर्मात्री इन्दु सेन हैं। फिल्म की बेहतरीन और मनोरंजक कहानी लेखक संदीप सिंह ने लिखा है। सह-निर्देशक राज हैं। गीतकार अशोक सिन्हा, पी. के. आर्यन, विमल जी और पंकज प्रियदर्शी के लिखे गीतों को संगीतकार सतेंद्र जी और सोनू यादव ने मधुर संगीत से सजाया है। फ़िल्म गीतों को सिंगर इन्दु सोनाली, अनुज तिवारी, रजनीश गुप्ता और संतोष ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। डीओपी योगेश साहनी, कोरियोग्राफर विवेक थापा हैं। ड्रेस डिजाईनर नसीम शेख हैं। जिशान टीम ने मेकअप किया है। पीआरओ रामचन्द्र यादव, पोस्टर डिजाईनर एस. एस. मौर्या, प्रोडक्शन मैनेजर अजीत चौधरी, आर्ट डायरेक्टर  डी. एन. मौर्या हैं। बैक ग्राउंड म्यूजिक कमण वारगे, डीआई आशुतोष मिश्रा ने किया है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन अनिल गुप्ता फिल्म्स द्वारा किया गया है।

निर्माता धरम वीर ने फिल्म के फर्स्ट लुक लॉन्च के मौके पर कहा कि ‘यह फिल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक और साफ-सुथरी मनोरंजक फिल्म है, जिसे हर वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक सिर्फ एक झलक है, इसका ट्रेलर इसी सप्ताह में रिलीज किया जाएगा और फ़िल्म के रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।’

निर्देशक मनोज सेन के कहा कि ‘शादी के बाद जब लड़कियां अपने वैवाहिक जीवन में अपनी माँ की उँगलियों पर नाचती है, जिससे उसका घर टूटने लगता है। ‘मेरी दुल्हन वीआईपी’ इसी कड़वे सच को उजागर करती है। यह फिल्म दिखाती है कि एक समझदार और समर्पित पति का प्यार कैसे किसी भी भटके हुए रिश्ते को वापस सही रास्ते पर ला सकता है।’

 

इंदु सेन, बबलू चक्रवर्ती की भोजपुरी फिल्म ‘मेरी दुल्हन वीआईपी’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक आउट, सोशल मीडिया में वायरल

  • Related Posts

    मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार

    भोजपुरी संगीत की दुनियां में तहलका मचा रही म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ मगही लोकगीत ‘फोनवा रतिया में करबौ’ इंस्टाग्राम पर 5वें नंबर…

    His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Graces 80th Independence Day Celebration At Manipal Hospital

    Bengaluru: His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan, eminent scientist, global humanitarian and Chairman & Chief Chancellor of the United Nations University for Global Peace, USA, graced the 80th Independence Day…

    You Missed

    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 13 views
    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 9 views
    मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

    लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 12 views
    लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य  सम्मान मुंबई।

    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 28 views
    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

    Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 15 views
    Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

    Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 16 views
    Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers