फिल्म ‘शेल्टर होम’ की शूटिंग के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं अभिनेत्री दिव्या त्यागी, दर्दनाक सीन ने झकझोर दिया पूरा सेट

— कुछ किरदार केवल अभिनय के लिए नहीं होते, वे आत्मा को छू जाते हैं : दिव्या त्यागी

पटना। बॉलीवुड और ओटीटी की उभरती हुई अभिनेत्री दिव्या त्यागी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शेल्टर होम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। समाज के सबसे कमजोर और बेसहारा तबके की पीड़ा को पर्दे पर उतारने वाली इस फिल्म की सेंसर कॉपी मिल चुकी है, लेकिन टीज़र की सेंसर कॉपी अभी तक जारी नहीं होने के कारण फिल्म की आधिकारिक रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं हो पाई है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा भावनात्मक क्षण सामने आया जिसने पूरे सेट को भावुक कर दिया। फिल्म के एक महत्वपूर्ण दृश्य में एक ऐसे शेल्टर होम की भयावह सच्चाई दिखाई जा रही थी, जहां मासूम बच्चों को प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ता है। इस दृश्य में दिव्या त्यागी को एक बेहद मार्मिक मोनोलॉग बोलना था।

जैसे ही फ़िल्म के निर्देशक ने रोल कैमरा, एक्शन कहा, दिव्या अपने किरदार में पूरी तरह समा गईं। बिना किसी ग्लिसरीन के उन्होंने दर्द और बेबसी को इतने वास्तविक अंदाज में पर्दे पर उतारा कि कुछ ही देर में उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। सीन के दौरान उनकी आवाज भर्रा गई और पूरा सेट खामोशी में डूब गया।

शॉट खत्म होने और निर्देशक के कट बोलने के बाद भी दिव्या खुद को संभाल नहीं सकीं। वह सेट के एक कोने में बैठकर काफी देर तक रोती रहीं। उनकी भावनात्मक स्थिति को देखकर सह-कलाकार, निर्देशक और क्रू मेंबर्स तुरंत उनके पास पहुंचे। महिला क्रू सदस्यों ने उन्हें संभाला और शांत कराने की कोशिश की। इस दृश्य को देखने वाले कई लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

दिव्या त्यागी ने कहा कि कुछ किरदार केवल अभिनय के लिए नहीं होते, वे आपकी आत्मा को छू जाते हैं। शेल्टर होम की स्क्रिप्ट पढ़ते ही मेरी रूह कांप गई थी। कैमरे के सामने मुझे लगा कि मैं किसी किरदार को नहीं निभा रही, बल्कि उन लोगों का दर्द जी रही हूं जिनके पास न घर है, न अपना कोई सहारा। उन्होंने कहा कि दुनिया में लाखों ऐसे लोग हैं जो अकेलेपन और उपेक्षा का जीवन जीने को मजबूर हैं। उनके दर्द को महसूस करना मेरे लिए बेहद भावनात्मक अनुभव रहा।

अपने किरदार को बेहतर ढंग से समझने के लिए दिव्या ने कई वास्तविक शेल्टर होम्स का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों की जिंदगी को करीब से जाना। यही वजह रही कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह किरदार के दर्द से खुद को अलग नहीं कर सकी।

सच्ची और दर्दनाक घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म समाज के उस कड़वे सच को सामने लाने का दावा करती है, जिस पर अक्सर चर्चा नहीं होती। दर्शकों को अब फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर और रिलीज़ डेट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म जगत में चर्चा है कि रिलीज़ के बाद शेल्टर होम दर्शकों के दिलों को झकझोरने वाली साबित हो सकती है।

फिल्म ‘शेल्टर होम’ की शूटिंग के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं अभिनेत्री दिव्या त्यागी, दर्दनाक सीन ने झकझोर दिया पूरा  सेट

  • Related Posts

    Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

    Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

    Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

    Veteran actress Seema Pahwa is set to make her vertical-format debut with the upcoming female-led crime thriller ‘Lady Bond007’, directed by Sajan Agarwal. The series will premiere on Rocket Reels…

    You Missed

    लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 17 views
    लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

    Sujata Dey Painting Master Kolkata

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 13 views
    Sujata Dey Painting Master Kolkata

    लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 15 views
    लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

    Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 20 views
    Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

    राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 19 views
    राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 16 views
    ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज