विजय यादव के निर्देशन में बनी प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की भोजपुरी फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों के बीच मचाया धमाल

फ़िल्म निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव के कुशल निर्देशन में तैयार हुई बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार दर्शकों के बीच आ गया है। रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने ऑडियंस के बीच जबरदस्त धूम मचा दी है। सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत और सुरिंदर यादव द्वारा निर्मित इस पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर ‘सुर म्यूजिक’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का कुशल निर्देशन जाने-माने निर्देशक विजय यादव ने किया है, जबकि इसके सह-निर्माता महेन्द्र यादव हैं।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में लोकप्रिय अभिनेता प्रेम सिंह और खूबसूरत अदाकारा रक्षा गुप्ता नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के मुख्य कलाकारों में विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, कंचन मिश्रा, अनीता रावत, स्वीटी सिंह, अनीता ओझा, प्रियंका शर्मा और बबलू लाल जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते दिखेंगे। फिल्म का संगीत भी बेहद खास है, जिसे सुनील झा और नरेन्द्र सागर ने तैयार किया है। इसके कर्णप्रिय गीतों को स्वर्गीय राजेश मिश्रा और सुनील झा ने लिखा है। इन गीतों को भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स कल्पना पटवारी, मोहन राठौड़, सुगम सिंह, अलका झा और खुशी सिन्हा ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। इस फिल्म को भव्य बनाने में पर्दे के पीछे की टीम का भी बड़ा योगदान है। मुख्य सहायक निर्देशक चंदन सिंह यादव हैं। सहायक निर्देशकों परी रजक व शाहिल गौतम हैं। फिल्म के डीओपी सुनील आहेर, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। एडिटर गुरजंट सिंह और प्रोमो एडिटर उमेश मिश्रा, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। डीआई का काम रोहित सिंह और वीएफएक्स आकाश सिंह ने किया है, जबकि पार्श्व संगीत राजा यादव का है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम ‘बुन्दा क्रिएशन’ ने बखूबी संभाला है। मेकअप मैन सुनील सिंह व राजेश तिवारी, हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु, ड्रेस सजाद आलम, स्पॉट बॉय अरमान टीम हैं।

ट्रेलर की सफलता को लेकर उत्साहित निर्देशक विजय यादव ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि ‘यह फिल्म हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। ईश्वर की असीम कृपा, हमारे सभी साथी मित्रों के सहयोग और माता-पिता के साथ-साथ जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हम एक बेहतरीन और साफ-सुथरा सिनेमा लेकर आ रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि ‘जोरू का गुलाम’ दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाएगी।’

विजय यादव के निर्देशन में बनी प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की भोजपुरी फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों के बीच मचाया धमाल

  • Related Posts

    निर्माता शिवम् कुमार सिंह, हर्षित कुमार और निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र एस तिवारी की जोड़ी हुई हिट, भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ ने पार किया एक दिन में 2 मिलियन व्यूज

    सावन के पावन महीना में केशव एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी भक्ति-भावना से सराबोर भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो…

    Weaving Tradition With Trend: How 26-Year-Old Suhail Shafi Is Redefining Kashmir’s Garment Embellishment Industry.

    Exclusive Story : RAJA SARFARAZ J&K Srinagar In the heart of Kashmir, where traditional craftsmanship meets evolving modern tastes, a 26-year-old visionary is making significant strides in the fashion accessory…

    You Missed

    निर्माता शिवम् कुमार सिंह, हर्षित कुमार और निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र एस तिवारी की जोड़ी हुई हिट, भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ ने पार किया एक दिन में 2 मिलियन व्यूज

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    निर्माता शिवम् कुमार सिंह, हर्षित कुमार और निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र एस तिवारी की जोड़ी हुई हिट, भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ ने पार किया एक दिन में 2 मिलियन व्यूज

    Weaving Tradition With Trend: How 26-Year-Old Suhail Shafi Is Redefining Kashmir’s Garment Embellishment Industry.

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 9 views
    Weaving Tradition With Trend: How 26-Year-Old Suhail Shafi Is Redefining Kashmir’s Garment  Embellishment Industry.

    Nivedita Chandel Grace, Confidence And A Style Of Her Own

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 9 views
    Nivedita Chandel Grace, Confidence And A Style Of Her Own

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ ने मचाई धूम, मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव के अंदाज ने जीता दिल; रत्नाकर कुमार बोले- गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 17 views
    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ ने मचाई धूम, मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव के अंदाज ने जीता दिल; रत्नाकर कुमार बोले- गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है

    पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

    • By admin
    • August 10, 2026
    • 14 views
    पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

    चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री व्यस्त लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की निर्माणाधीन 11 फिल्मों में से दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग में

    • By admin
    • August 10, 2026
    • 16 views
    चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री व्यस्त लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की निर्माणाधीन 11 फिल्मों में से दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग में