पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

बिहार प्रदेश की छात्राओं, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास को नया आयाम देने के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी योजना की रूपरेखा तैयार की गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में इस महत्वाकांक्षी योजना को शीघ्र से शीघ्र पूरे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

मिली जानकारी के अनुसार पटना प्रवास के दौरान प्रसिद्ध अभिनेत्री, समाजसेविका एवं पूर्व शिक्षिका पाखी हेगड़े ने बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी से एक शिष्टाचार व औपचारिक भेंट की थी।  उसी समय उन्होंने ‘महिलाओं और छात्राओं को नि:शुल्क सेल्फ-डिफेंस (आत्मरक्षा) की ट्रेनिंग देने से संबंधित प्रस्ताव बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी के समक्ष रखा था।’ शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी ने इस जनहितैषी और बालिका सशक्तिकरण से जुड़े प्रस्ताव का सहर्ष स्वागत करते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब इस प्रस्ताव को पूर्ण समर्थन प्राप्त हो गया है।

इस बारे में पाखी हेगड़े ने अपना मुख्य संकल्प दोहराते हुए कहा कि ‘हमारी मुहिम है – ‘पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां।’ ‘बिहार सरकार द्वारा इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी और माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जी तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘बिहार की माटी से मुझे हमेशा अपार प्रेम और सम्मान मिला है और अब समय है कि मैं बिहार की अपनी बहनों और बेटियों के लिए कुछ ठोस काम करूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहारवासियों की दुआओं और आशीर्वाद से यह प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरे राज्य में लागू होगा।’

पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

  • Related Posts

    मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

    12 वर्षों की विकास, उत्कृष्टता और परिवर्तन की गौरवपूर्ण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मीरा रोड। मधुसूदन ग्लोबल स्कूल मीरा भायंदर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते…

    4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

    नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026:दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (DPSA), जो पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है, द्वारा रविवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग…

    You Missed

    नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

    • By admin
    • October 10, 2026
    • 18 views
    नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

    मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

    • By admin
    • October 8, 2026
    • 20 views
    मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

    4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

    • By admin
    • October 8, 2026
    • 20 views
    4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

    माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

    • By admin
    • October 8, 2026
    • 18 views
    माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

    RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

    • By admin
    • October 7, 2026
    • 34 views
    RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

    लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 25 views
    लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया