यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्ट्रेस यामिनी सिंह शादी के बाद पहली बार प्रोड्यूसर विद्या मौर्य की निर्माणाधीन 11 भोजपुरी फिल्मों में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर में शुरू कर दी हैं। बता दें कि मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के कुशल निर्देशन में फ़िल्म प्रोड्यूसर विद्या मौर्य द्वारा बनाई जा रही एक साथ 11 भोजपुरी फिल्म में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ में केंद्रीय भूमिका में सुपरस्टार एक्ट्रेस यामिनी सिंह हैं, उनके साथ बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेता विष्णु मौर्य और एक्ट्रेस राधा सिंह हैं।

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर विधिवत पूजा पाठ करके शुरू की गई है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, जिनका उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना और शूटिंग के दौरान ही कम से कम पाँच फिल्म की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

फिल्म में मुख्य कलाकार यामिनी सिंह, विष्णु मौर्य, राधा सिंह, रिंकू आयुषी, अनीता ओझा, संगीता राय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि हैं। इस फिल्म के डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संगीता यादव हैं। गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।

बता दें कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत एक साथ 11 भोजपुरी फिल्मों का मुहूर्त धूमधाम से किया गया था, जिसमें से पहली फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ और दूसरी भोजपुरी फ़िल्म ‘गूगल से तेज बहू’, तीसरी फ़िल्म ‘परिवार के रौनक’, चौथी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग कंप्लीट कर ली गई है। अब 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके शुरू कर दी गई है।

यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

  • Related Posts

    RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

    विद्यार्थियों को पुस्तकें व शैक्षणिक साहित्य, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कपड़े व साड़ियों का वितरण मुंबई: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का 69वाँ वर्धापन दिन वाशी, नवी मुंबई में…

    लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

    मुकेश त्यागी फ़िल्म लोकप्रिय अभिनेता एवं बीजेपी प्रवक्ता ने हनुमान अंश चल चित्र के कास्ट और क्रू के साथ  विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत किया और अपनी विचार व्यक्त…

    You Missed

    RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

    • By admin
    • October 7, 2026
    • 15 views
    RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

    लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 18 views
    लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

    Sujata Dey Painting Master Kolkata

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 15 views
    Sujata Dey Painting Master Kolkata

    लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 15 views
    लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

    Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 23 views
    Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

    राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 5, 2026
    • 22 views
    राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज