Padmashri Kannu Bhai Tailor In Coming Film Monkey Business

मंकी बिजनेस में पद्मश्री कनु भाई टेलर

भारतीय वर्तमान शिक्षा नीति पर प्रहार करती फ़िल्म मंकी बिजनेस में डिसएबल वेलफेयर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के फाउंडर डायरेक्टर और प्रसिद्ध समाज सेवक कनु भाई टेलर एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे।  हाल ही में सूरत में उनके किरदार की शूटिंग सम्पन्न हुई। आपको बता दें कि भारतीय शिक्षा नीति एक लकीर पर चलती है जहां छात्रों को उन विषयों को भी पढ़ना पड़ता है जिसमे उसकी रुचि नही रहती। इन्ही सारी मुद्दों को समेट कर तक्षराज फिल्म्स के बैनर तले निर्माता अश्विन भाई पटेल व अनिल गजराज ने मंकी बिज़नेस नाम की एक फ़िल्म का निर्माण शुरू किया है जिसके पहले चरण की शूटिंग गुजरात के गिर नेशनल पार्क के घने जंगलों के अलावा गुजरात के अन्य हिस्सों में पूरी कर ली है । पद्मश्री कनु भाई टेलर ने बताया कि फ़िल्म के निर्देशक अनिल गजराज ने जब उन्हें फ़िल्म का सब्जेक्ट बताया तो उन्होंने खुद को इस फ़िल्म का हिस्सा बनाने का फैसला किया । अनिल गजराज ने बताया कि मंकी बिजनेस का शाब्दिक अर्थ बच्चो के उग्र आचरण को कहा जाता है ।

उन्होंने कहा यह फ़िल्म देश की सामान्य शिक्षा व्यवस्था के विकल्प के रूप में होलिस्टिक एडुकेशन को सामने रखती है जहां शिक्षक बच्चो की रुचि को ध्यान में रखकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करते हैं।  हाल के कुछेक बरसो में इस तरह की शिक्षा कुछ स्कूल ने शुरू भी की है । मंकी बिजनेस में रौनक , खुशी सिंह , ध्याना , तक्ष पटेल , हर्ष शर्मा , बनवारी लाल झोल , संजय गुरबक्शानी,  लाजवंती भगतानी , पूजन जोशी , ध्रुदीप ठक्कर , आकाश सिप्पी , मधु रावत, बिनोद सिंह और श्रिया तिवारी आदि मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म के गीतकार व संगीतकार हैं संतोष पुरी , सिनेमेटोग्राफर हैं जयंता घोष जबकि फ़िल्म के लेखक हैं अनिल गजराज व ध्रुदीप ठक्कर । निर्देशक अनिल गजराज ने बताया कि मंकी बिजनेस शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करने के साथ साथ भारतीय पर्यटन उद्द्योग ,  डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया को प्रमोट करते नजर आएगी ।

—–Akhlesh Singh (PRO)

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 22 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.