Nadaan Ishq Ba MUhurat Held In Mumbai Film Is Based Teenager Love Story

टीन एज लव स्टोरी पर आधारित फ़िल्म ‘नादान इश्क बा’ का मुहुर्त ।

मोहन राठौड़ की आवाज़ में गीत की रिकॉर्डिंग के साथ निर्देशक संतराम की फ़िल्म शुरू,

इश्क़ की नादानी की कहानी और एक टीन एज लव स्टोरी वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘नादान इश्क बा’ का मुहुर्त पिछले दिनों मुम्बई में हुआ। नेहा फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही इस फ़िल्म की शुरुआत मुम्बई के एबी साउंड रिकॉडिंग स्टूडियो में मोहन राठौड़ और इन्दु सोनाली की आवाज़ में एक गीत की रिकॉर्डिंग के साथ हुई। फ़िल्म के निर्माता योगेश कुमार और निर्देशक संतराम हैं। फ़िल्म में आशीष कुमार और प्रीति कुमारी की फ्रेश जोड़ी दिखेगी जबकि अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, सीपी भट्ट, जय प्रकाश सिंह और अन्नू ओझा भी अहम किरदार में होंगे। फ़िल्म के लेखक अभय यादव, डीओपी डीके शर्मा, आर्ट डायरेक्टर पप्पू राज,कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और एक्जयुटिव प्रोड्यूसर अरबिंद सिंह हैं।

   

भोजपुरी के मशहूर खलनायक संजय पाण्डेय ने मुहूर्त के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस फ़िल्म में मेरे बड़े भाई का रोल अवधेश मिश्रा कर रहे है। मैं फ़िल्म में विलेन हूं। हीरो हीरोइन नए हैं। संतराम अच्छे लेखक डायरेक्टर है, मुझे विश्वास है कि वह अच्छी फ़िल्म बनाएंगे।’

इस अवसर पर निर्देशक संतराम ने कहा “इश्क तो नादान होता है समझदारी से तो व्यापार होता है। इसलिए इसका नाम नादान इश्क बा रखा है। मुझे इस टिन एज स्टोरी के लिए 18-19 साल के लड़के लड़की चाहिए थी। मैंने इन दोनों लड़के लड़की का ओडिशन लिया. अगस्त से शूट शुरू करना है।”

निर्माता योगेश कुमार की यह पहली फ़िल्म है। उन्होंने कहा “यह एक साफ सुथरी कहानी है, कोई वल्गैरिटी नही । टीन एजर लव स्टोरी है। मोहन राठौड़ की आवाज़ में छोटे बाबा के संगीत निर्देशन में एक गीत रिकॉर्ड किया गया है। नवम्बर तक रिलीज़ का प्लान है।

लेखक अभय यादव ने बताया कि संतराम को यह सब्जेक्ट पसन्द आया। नया कंटेंट है भोजपुरी सिनेमा के लिए। उम्मीद है कि दर्शको को भी पसन्द आएगा।”

आशीष कुमार और प्रीति कुमारी इस क्यूट सी लव स्टोरी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इसमें दलित फैमिली से लड़का बिलोंग करता है। कहानी जातपात के उपर है।

—-Akhlesh Singh PRO

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 28 views
CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 15 views
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 20 views
विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 17 views
Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 24 views
माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 25 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न