Rahul Singh Life Journey Exclusive Interview

संघर्ष से कभी मुंह नहीं फेरा : राहुल सिंह

किसी ने सच ही कहा है, जितना बड़ा आप का सपना होगा उतनी बड़ी आपकी मंजिल होगी जितनी बड़ी आपकी मंजिल होगी उतनी ही बड़ी आपकी कामयाबी होगीl जी हां बिहार का छोटा सा नक्सल प्रभावित जिला जमुई से निकलकर एक साधारण घर का युवक अपनी कड़ी मेहनत,लगन व संघर्ष के दम पर बतौर अभिनेता मुंबई मायानगरी में अपना एक  अलग ही मुकाम बनाया हैl महज 32 वर्ष के आयु में अभिनेता राहुल सिंह ने अब तक 150 से भी ज्यादा चरित्र को जीवंत कर मायानगरी मुंबई के फिल्मकारों और समीक्षकों का ध्यान अपनी ओर खींचा हैl

बातौर राहुल सिंह सफर इतना आसान नहीं था हर कदम पर संघर्ष,ना कोई फिल्मी पृष्ठभूमि ऐसा लगता था कि आने वाला अगला दिन कुछ अच्छा होगा लेकिन फिर वही संघर्ष कुछ सालों तक ऐसा ही चलता रहा, 2009 में महुआ टीवी पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो लाफ्टर एक्सप्रेस में बतौर प्रतिभागी मुझे मौका मिला बाद में इसी शो का पूरे भारत का लाफ्टर विनर भी बना और यही मेरे लाइफ का टर्निंग प्वाइंट था, क्योंकि यहीं से मुझे काम मिलना शुरू हुआ और और निर्माता-निर्देशकों ने मुझ पर विश्वास करना शुरू कियाl

स्टार प्लस पर “रुक जाना नहीं” सब टीवी पर “बड़ी दूर से आए हैं”,”भानुमति ऑन ड्यूटी” स्टार भारत पर “क्या हाल मिस्टर पांचाल’और हाल ही में ऑफ एयर हुआ एंड टीवी का शो “शादी के सियापे”में मैंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है जिसमें स्टार भारत के शो “क्या हाल मिस्टर पांचाल” मेरे कैरियर का बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ जिससे मुझे विश्व स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त हुआ जिसमें मुझे अपने अभिनय कौशल को दिखाने का पूरा मौका मिला और और मैंने अच्छा करने का हर संभव प्रयास किया इस शो में मुझे लगभग 150 चरित्रों को निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआl

राहुल ने अभिनय के साथ-साथ लेखन में भी अपना लोहा मनवाया है 20 से ज्यादा रियलिटी शो और सीरियल में बतौर लेखक जुड़ने के साथ-साथ बिग मैजिक के शो “तेरा बाप मेरा बाप का सफल लेखन भी किया है l गोविंदा और अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानने वाले राहुल सिंह की दिली तमन्ना इन दोनों अभिनेताओं के साथ फिल्म करने की है राहुल अभी सब टीवी पर प्रसारित होने वाले गेग शो ” अपना न्यूज़ आएगा” में अपनी अभिनय व हास्य कला का लोहा मनवा रहे हैंl



Related Posts

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

Yagnesh Sharma is actor entrepreneur & social worker. Born in Narsinghpur, education practising in Amarwada, Chhindwara, Madhya Pradesh In A Family Of Docters & Engineers, But Yagnesh was fond of…

अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले और इन दिनों रंगमंच पर सक्रिय एक्टर केनील मोदी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने वयोवृद्ध…

You Missed

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 15 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 15 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 15 views
लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 23 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 23 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज