Ratnesh Barnwal A Big Actor With Big Heart

छोटे कद का बड़ा एक्टर है रत्नेश बरनवाल

कद छोटा लेकिन कलेजा बड़ा रखते हैं एक्टर रत्नेश बरनवाल

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन रत्नेश बरनवाल हिंदी वेब सीरीज मेे बने मुख्य खलनायक

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए लंबे कद का होना जरूरी माना जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कई छोटे कद के उम्दा कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा के बल पर अपनी खास पहचान

बनाने में कामयाबी हासिल की है। एक ऐसे ही छोटे कद के एक्टर हैं रत्नेश बरनवाल। उनका कद भले ही छोटा है मगर कलेजा बहुत बड़ा है। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें राजपाल यादव का दर्जा प्राप्त है। रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ सहित भोजपुरी के सभी बड़े स्टार्स के साथ वह काम कर चुके हैं। राजकुमार आर पांडेय जैसे कई बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाई है। भोजपुरी की ढेर सारी हिट फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी किरदार अदा किए हैं लेकिन अब वह एक नई वेब सीरीज मेे मुख्य खलनायक की भूमिका में पसंद किए जा रहे हैं।

हंगामा प्ले एप पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज “स्ट्रेंज स्टोरी” मेे रत्नेश बरनवाल ने लीड विलेन का रोल प्ले किया है। इसके प्रोड्युसर पंचम सर हैं। यह वेब सीरीज पांच पार्ट्स मेे है, जिसमे से 3 और 4 पार्ट में उनका अहम काम है। आपको बता दें कि इसके ऑन लाइन रिलीज़ होने के 3 दिनों में ही इसको 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। रत्नेश बरनवाल बेहद उत्साहित होकर कहते हैं “मैं प्रोड्युसर पंचम सर और चैनल वालों को लाख लाख धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे इस अनोखी वेब सीरीज का हिस्सा बनाया।”

वेब सीरीज के पोस्टर पर भी रतनेश बरनवाल का लुक बड़ा अलग लग रहा है। उनकी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है “मै हूं खलनायक”। हाथों में बंदूक, गले में सोने की चेन, स्टाइलिश घड़ी और चश्मा, डिफरेंट मूंछ, यह सब उनके लुक को स्टरेंज बनाते हैं।

भोजपुरी फिल्म से लेकर छोटे पर्दे तक और अब ऑन लाइन प्लेटफॉर्म पर रत्नेश ने अपनी एक्टिंग की क्षमता दिखाई है। मात्र चार फिट लंबे रत्नेश बिहार के नरकटियागंज के रहने वाले हैं और बड़ी गरीबी में उन्होंने अपना बचपन गुजारा है। लेकिन बचपन से ही इनका सपना था कि वह एक अभिनेता बने। अभिनेता बनने का शौक इन्हे मायानगरी मुंबई ले आया और यहां काफी संघर्ष के बाद उन्हें फिल्मों मेे काम मिलना शुरू हुआ। रत्नेश बरनवाल की पहली फिल्म ‘दिवाना’ थी। उसके बाद कसम वर्दी के, मजनु मोटरवाला, राजाबाबु, माई के कर्ज, ये हमार जान तोहरे में बसेला प्राण, ससुराल, गरम मसाला, सनम, सनम हमार हऊ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी के जौहर दिखाए।

अबतक चार दर्जन के करीब फिल्मों में काम कर चुके रत्नेश बरनवाल अपने इस सफर से खुश हैं और लॉक डॉउन के इस पीरियड मे वह अपने फैन्स से अपनी वेब सीरीज एस्ट्रेंज स्टोरी देखने का आग्रह करते हैं।

Related Posts

अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले और इन दिनों रंगमंच पर सक्रिय एक्टर केनील मोदी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने वयोवृद्ध…

एक बार फिर नागा चैतन्य की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘थंडेल’ धूम मचाने के लिए हैं तैयार ! 15 जून को होने जा रहा हैं पहली बार टेलीविज़न पर वर्ल्ड प्रीमियर !एक्टर नागा चैतन्य ने कही ये बात !

हाल ही रिलीज हुई  नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘थंडेल’ एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है, इस बार अपने बहुप्रतीक्षित सैटेलाइट प्रीमियर के…

You Missed

Echoes Of The Valley: Kastoorwan Where Memory Meets The Mountain Air And Solitude.

  • By admin
  • July 30, 2026
  • 4 views
Echoes Of The Valley: Kastoorwan Where Memory Meets The Mountain Air And Solitude.

कौशिक द्विवेदी को मिला ‘आउटस्टैंडिंग ई-कॉमर्स शूट ऑफ द ईयर 2026-2027’ का अवॉर्ड, सपने मॉडलिंग एजेंसी ने किया सम्मानित

  • By admin
  • July 30, 2026
  • 7 views
कौशिक द्विवेदी को मिला ‘आउटस्टैंडिंग ई-कॉमर्स शूट ऑफ द ईयर 2026-2027’ का अवॉर्ड, सपने मॉडलिंग एजेंसी ने किया सम्मानित

ఆర్థిక సంవత్సరం 2027 , మొదటి త్రైమాసికంలో (క్యు 1 -ఎఫ్ వై 2027) వినియోగదారులకు మొత్తం రూ. 4,666 కోట్ల ప్రయోజనాలను చెల్లించిన ఐసిఐసిఐ ప్రుడెన్షియల్ లైఫ్ ఇన్సూరెన్స్

  • By admin
  • July 29, 2026
  • 11 views
ఆర్థిక సంవత్సరం  2027 , మొదటి త్రైమాసికంలో (క్యు 1 -ఎఫ్ వై 2027) వినియోగదారులకు మొత్తం రూ. 4,666 కోట్ల ప్రయోజనాలను చెల్లించిన ఐసిఐసిఐ ప్రుడెన్షియల్ లైఫ్ ఇన్సూరెన్స్

Q1-FY2027-এ গ্রাহকদের মোট ৪,৬৬৬ কোটি টাকার সুবিধা প্রদান করেছে আইসিআইসিআই প্রুডেন্সিয়াল লাইফ ইন্স্যুরেন্স

  • By admin
  • July 29, 2026
  • 11 views
Q1-FY2027-এ গ্রাহকদের মোট ৪,৬৬৬ কোটি টাকার সুবিধা প্রদান করেছে আইসিআইসিআই প্রুডেন্সিয়াল লাইফ ইন্স্যুরেন্স

कंट्री क्लब हॉस्पिटॅलिटी अँड हॉलिडेज प्रायव्हेट लिमिटेडने कंट्री क्लब मास्टरकार्ड – तुर्कस्तान सादर केले.

  • By admin
  • July 28, 2026
  • 15 views
कंट्री क्लब हॉस्पिटॅलिटी अँड हॉलिडेज प्रायव्हेट लिमिटेडने कंट्री क्लब मास्टरकार्ड – तुर्कस्तान सादर केले.

जुग-जुग जीने की दुआ वाला भोजपुरी लोकगीत रिलीज, प्रियंका सिंह और इशिका तोरिया की जोड़ी ने मचाया धमाल

  • By admin
  • July 27, 2026
  • 18 views
जुग-जुग जीने की दुआ वाला भोजपुरी लोकगीत रिलीज, प्रियंका सिंह और इशिका तोरिया की जोड़ी ने मचाया धमाल