Film HUM HUM HAIN Has Become An Entertainment Movie Due To Skillful Direction

कुशल निर्देशन की वजह से फ़िल्म “हम हम हैं” मनोरंजक मूवी बन गई है

फ़िल्म समीक्षा ;  “हम हम हैं”

निर्माता ;  देवेंद्र लाडे व प्रदीप राजभर

रेटिंग्स : 3.5 स्टार्स

लंबे समय के बाद दर्शकों को थियेटर में हिंदी फिल्म देखने को मिली है। हालांकि कोरोना बीमारी की दहशत के चलते लोग सिनेमाघरों से दूर ही रहना चाह रहे हैं लेकिन इन प्रतिकूल हालात में भी कुछ निर्माता रिस्क लेकर फ़िल्म रिलीज़ कर रहे हैं। फाइव फ्रेंड्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फ़िल्म “हम हम हैं” के निर्माता देवेंद्र लाडे व प्रदीप राजभर ने हिम्मत दिखाते हुए दर्शकों के लिए फ़िल्म को थियेटर्स में रिलीज़ कर दिया है। उनका मानना है कि किसी को तो पहल करनी ही पड़ेगी और हमें उम्मीद है कि अच्छी फिल्म देखने के लिए दर्शक खतरे उठाकर भी आएंगे।

फिल्म “हम हम हैं” मनोरजंन से भरपूर है

जिसमें नकुल गिल, पेंटाली सेन, सन्दीप यादव, देवेंद्र लाडे, मुस्लिम खान, सविता पापले, प्रेम सिंह कंटूरिया आदि कलाकारों ने सशक्त अभिनय का परिचय दिया है। फ़िल्म हम हम हैं के निर्देशक बिजेंद्र एस गंगवार हैं जिनके कुशल निर्देशन में कहानी मनोरंजक तरीके से आगे बढ़ती है। निर्देशक ने हर एक्टर से बखूबी काम लिया है। कह नहीं सकते कि किसी के रोल को वेस्ट किया गया है।

फ़िल्म के कहानी लेखक अब्दुल गफ्फार खान, गीतकार मुस्लिम खान, संगीतकार एस पी सेन की तिकड़ी ने फ़िल्म के हर पक्ष पर अपनी मज़बूत पकड़ साबित की है। संगीत कर्णप्रिय है जिसे स्वर दिया है नितिन तिवारी, गौतम गांगुली, प्रिया सेन और सुनीता पवार ने। राजू शबाना खान, सुनील मोटवानी की कोरियोग्राफी काबिलेतारीफ है।

 

इस फ़िल्म की कहानी गांव के प्रधान के मंदबुद्धि लड़के के इर्दगिर्द घूमती है जो मास्टर जी की लड़की से प्यार करने लगता है। क्या लड़का उस लड़की का दिल जीतने में सफल होता है, यह जानने के लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।

Related Posts

स्टाइलिश एक्शन और रोमांच से भरपूर है लेखक निर्देशक के डी संधू की फिल्म ”ब्लाइंड साईडेड”

फ़िल्म समीक्षा :  ”ब्लाइंड साईडेड” लेखक निर्माता निर्देशक : के डी संधू कलाकार : उधय बीर संधू, फरहा खान, आकांक्षा शांडिल्य, केडी संधू, मोहम्मद उमर,  चित्रा शर्मा, सौरभ अग्निहोत्री, धर्मेंद्र…

“Boonie Bears: Guardian Code” – An Amusing Adventure Of Hope Triumphing Over Loss

Ratings : 2.5/5 This film is an animated adventure that follows two bear cubs, Bramble and Briar, on a quest to find their long-lost mother. Set in a mystical forest,…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.