अभिनेता विनोद यादव की कर्मपुत्र का फर्स्ट लुक आउट

जन्मभूमि में कर्मपुत्र बनाकर उतरे अभिनेता विनोद यादव  खेसारी की हीरोइन सुदीक्षा संग जमाई जोड़ी

अवॉर्ड विनर निर्देशक आनंद डी घटराज की भोजपुरी फिल्म बल और बलिदान की शूटिंग पूरी करने के बाद गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म कर्मपुत्र की शूटिंग खलीलाबाद में शुरू कर दी है। अन्नी फिल्म्स के बैनर तले सह निर्माता साक्षी यादव की निर्माणाधीन फिल्म कर्मपुत्र का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में विनोद यादव और सुशील सिंह  हाथ में बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं वही उनके पीछे बम ब्लास्ट की आग नजर आ रही है। अपनी कातिलाना मुस्कान से सुदीक्षा झा ने भी पोस्टर में अपनी जगह बनाई है। फिल्म के फर्स्ट लुक में सोनू सिंह, सुधा झा और संजय वर्मा को भी दिखाया गया है।

कर्मपुत्र की शूटिंग खलीलाबाद में भव्य पैमाने पर की जा रही है। एक बार फिर से विनोद यादव के साथ अभिनेत्री सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों ने एक साथ बल और बलिदान की शूटिंग पूरी की है।

कर्मपुत्र को लेकर सह निर्माता साक्षी यादव ने कहा कि बल और बलिदान में विनोद और सुदीक्षा का काम मुझे बहुत ज्यादा पसंद आया है। जिसके चलते हमने इस जोड़ी को एक बार फिर से कर्मपुत्र में दोहराया है। कर्मपुत्र दर्शकों को एक अलग कहानी देखने को मिलने वाली है। जैसे कि कर्मपुत्र का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अभिनेता विनोद यादव ने कहा कि मैं अपने गांव में शूटिंग शुरू कर रहा हूँ। जिसको लेकर में काफी ज्यादा उत्साहित हूं। कर्मपुत्र में आपको मेरा एक अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। फिल्म में आपको मैं एक्शन, रोमांस के साथ साथ कॉमेडी भी करता नजर आने वाला हूँ। फिल्म कहानी के अनुरूप ही हर एक प्लाट को दर्शाया गया है। इस लिए कर्मपुत्र में काम करने में मुझे मेरी बाकी फिल्मों की अपेक्षा ज्यादा मजा आ रहा है।

बात दें कि कर्मपुत्र का निर्देशन इकबाल बख़्श कर रहे हैं। जिन्होंने विनोद यादव की ‘गुंडा’ का भी निर्देशन किया था। सह निर्माता साक्षी यादव, म्यूजिक एस कुमार और आबिद जमाल,ईपी विजय प्रसाद, स्टोरी हरीश पटेल और डीओपी संतोष सिंह हैं।

अभिनेता विनोद यादव की कर्मपुत्र का फर्स्ट लुक आउट

Related Posts

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिना रुके, बिना थके…

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला सशक्तिकरण की बात करें या नारी शक्ति की बात करें तो आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवा रही है।…

You Missed

Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

  • By admin
  • September 7, 2026
  • 12 views
Renez New Launch  LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

SUNNY SINGH – A Touch Of Mukesh – A Voice That Brings Timeless Melodies Back To Life

  • By admin
  • September 7, 2026
  • 13 views
SUNNY SINGH – A Touch Of Mukesh – A Voice That Brings Timeless Melodies Back To Life

“SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 5, 2026
  • 20 views
“SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

“FOUR VISIONS – ONE EXHIBITION” Art Exhibition By 4 Renowned Artists In Nehru Centre Art Gallery

  • By admin
  • September 4, 2026
  • 18 views

“PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 4, 2026
  • 20 views
“PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 3, 2026
  • 21 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में