अंगद कुमार ओझा की तेलुगु और भोजपुरी भाषा में बनी फिल्म “करिया” का फर्स्ट लुक हुआ आउट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटेड एक्टर अंगद कुमार ओझा जल्द ही एक साथ दो भाषाओं की फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जौहर दिखाते हुए नजर आने वाले हैं. उनके चैलेंजिंग अभिनय से सजी फिल्म करिया का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया है, जिसके पोस्टर में अंगद कुमार ओझा एक्ट्रेस जोया खान के साथ रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं. पोस्टर का बैकग्राउंड रेत के मैदान और नीला आसमान से घिरा हुआ बड़ा ही मनोहारी लग रहा है.

शक्ति फिल्म्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले बनी फिल्म करिया की कहानी आज के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित है, जिसे अभी रिबिल नही किया जा रहा है. इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में एक अलग तेवर में अंगद कुमार ओझा दिखाई देंगे. वे इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता भी हैं. वे भोजपुरी फिल्मों के इकलौते ऐसे निर्माता हैं, जिन्होंने दो भाषाओं में फिल्म का निर्माण किया है. यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए गौरव की बात है.

उल्लेखनीय यह है कि फिल्म में अंगद ओझा का  हैरतअंगेज अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ सकता है. फिल्म में अंगद ओझा डबल शेड्स में दिखाई देगें. उनका साउदर्न स्टाइल एक बार फिर से दर्शकों के बीच छाप छोड़ सकता है. फिल्म करिया के संगीतकार वीरेंद्र पॉल हैं. डीओपी टी शबरी नाथ, डांस मास्टर प्रसून यादव, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर राजीव शर्मा, एडिटर गोविन्द दूबे, प्रोडक्शन कंट्रोलर जीतू बाबा हैं. पोस्ट प्रोडक्शन वर्क आई फोकस स्टूडियो में किया गया है।. फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में अंगद ओझा के साथ जोया खान, मनोज टाइगर, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, बालेश्वर सिंह, अयाज खान, बीना पांडेय, सोनिया मिश्रा और ज्योति मिश्रा हैं.

गौरतलब है कि अपनी पहली रिलीज फिल्म “वायरस” से फिल्मी पर्दे पर सुर्खियां बटोरने वाले जाने माने फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक व अभिनेता अंगद कुमार ओझा अपनी नई फिल्म “करिया” को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं. ये फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है. इसकी रिलीजिंग की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं.

फिल्म के बारे में बात करने पर अंगद कुमार ओझा ने बताया कि फिल्म “करिया” की कहानी पूरी तरह से फ्रेस और सम्पूर्ण पारिवारिक है. जिसमें एक्शन भी है, इमोशन भी है, रोमांस भी है और कॉमेडी का तड़का भी लगा है. उम्मीद है कि फिल्म करिया को आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलेंगी और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होगी.

अंगद कुमार ओझा की तेलुगु और भोजपुरी भाषा में बनी फिल्म “करिया” का फर्स्ट लुक हुआ आउट

 

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 13 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 14 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 11 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 25 views
राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 20 views
Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 22 views
Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai