‘बहू का मायका’ ट्रेलर हुआ रिलीज

फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी फ़िल्म ‘बहू का मायका’ का निर्माण करके नई मिसाल पेश किया है। जहाँ आजकल की भोजपुरी फिल्मों में सास-बहू का झगड़ा देख देखकर लोग ऊब गये हैं, ऐसे में सास और बहू के बीच कैसा रिश्ता होना चाहिए, कैसे घर-परिवार को एक सूत्र में पिरोकर रहना चाहिए… विषय पर भोजपुरी फिल्म ‘बहू का मायका’ का निर्माण किया है फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने, जो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी हैं। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में माही श्रीवास्तव ने बहू के रोल में गजब का अभिनय किया है। उनके साथ पति के किरदार में जय यादव खूब जँचे हैं। वहीं काजल यादव और रोहित सिंह की पति-पत्नी के रोल में खूब धमाल मचा रहे हैं। माही श्रीवास्तव की खड़ूस सास के रोल में माया यादव नजर आ रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे देखकर यह पता चल रहा है कि यह फ़िल्म समाज को मैसेज देने और घर परिवार के लोगों को जागरूक करने के लिए ही बनाई गई है। इस फिल्म के पूरे ट्रेलर में कई मैसेज दर्शकों को दिए गए हैं और यह दर्शाया गया है कि बहू अपनी सास को अपनी माँ तरह सम्मान दे और सास अपनी बहू को अपनी बेटी के समान मान दे, तभी घर परिवार की गाड़ी हंसी-खुशी के साथ आगे बढ़ेगी तथा जीवन सुखमय रहेगा।

इस फ़िल्म का ट्रेलर देखकर हम कह सकते हैं कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स कंपनी ही भोजपुरी में ऐसी फिल्में बनाकर भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री का स्तर और भी ऊंचा उठाने में हमेशा अग्रणी भूत का निभा रही है। इस फ़िल्म की मेकिंग देखते ही बन रहा है। इस का फिल्म का गीत-संगीत काफी मधुर और कर्णप्रिय है। सभी कलाकारों ने बहुत बेहतरीन एक्टिंग किया है।

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फ़िल्म ‘बहू का मायका’ रत्नाकर कुमार एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत किया है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। निर्देशक सचिन यादव हैं। मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, जय यादव, काजल यादव, रोहित सिंह, माया यादव, विनोद मिश्रा, अनुप अरोड़ा, नीलम पांडेय, परी सिंघानिया, रोहित सिंह मटरू, अनामिका पांडेय अन्नू, डाॅ. बृजेश कुमार यदुवंशी, नीतू सिंह, रूपेश मिश्रा, सुनीता मौर्य, रजनीश सिंह, नीरा यादव, निधि सिंह, अभय राय, अवनीश मिश्रा, रेखा चौरसिया, साजिदा खान, मुश्ताक खान हैं। फ़िल्म के लेखक शशि कुमार पांडेय, संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकारधर्म हिंदुस्तानी, दुर्गेश भट्ट, डीओपी सावन प्रजापति, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, संजय कोरबे, कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय, एडीटर गोविंद दूबे हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक फोली डबलू साहिस, मिक्सिंग अविनाश सिंह, पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो ने किया है। ट्रेलर एडिटर विकास पवार, एसोसिएट डायरेक्टर मिलन मंजोशी हैं। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

‘बहू का मायका’ ट्रेलर हुआ रिलीज

  • Related Posts

    तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

    तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

    माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

    सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

    You Missed

    ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

    • By admin
    • August 24, 2026
    • 16 views
    ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

    यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

    • By admin
    • August 24, 2026
    • 17 views
    यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 18 views
    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 18 views
    मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

    लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 17 views
    लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य  सम्मान मुंबई।

    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 32 views
    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया