सक्षम फिल्म वर्ल्ड, शिवोहम एंटरटेनमेंट प्रा.लि. की इन म्युजिक प्रेजेंट्स ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग शुरू बलिया में

जाने माने फिल्म निर्देशक सुनील मांझी के कुशल निर्देशन में सुपरस्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और सिने स्टार राघव पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के जिला बलिया में भोजपुरी फिल्म ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग शुरू कर दिया है। सक्षम फिल्म वर्ल्ड, शिवोहम एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर के तले विकाश सिंह, इन म्युजिक प्रेजेंट्स भोजपुरी फिल्म ‘माई के पंचनामा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म निर्माता मनोज कुमार बहुत ही शिद्दत से इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों इस फिल्म का संगीतमय मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से संपन्न किया गया था और फ़िल्म की शूटिंग की तारीख भी तय कर दी गई थी।

अब तय समय पर मुंबई से फ़िल्म की सारी यूनिट उत्तर प्रदेश  के ऐतिहासिक जिला बलिया में फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में मणि भट्टाचार्य और राघव पाण्डेय की जोड़ी नजर आएगी। वे दोनों स्टार पहली बार एक साथ दर्शकों एवं अपने फैंस का फुल एंटरटेनमेंट करेंगे। प्रोड्यूसर मनोज कुमार द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशन की कमान कुशल निर्देशक सुनील मांझी संभाल रहे हैं। इस फ़िल्म के क्रिएटिव हेड गया राज हैं। इस फ़िल्म के गीतकार पिंकू दूबे और संगीतकार साजन मिश्रा हैं।

सह-निर्देशक मिलन मंजोशी, सहायक निर्देशक दिनेश त्रिपाठी, डी.ओ.पी. विजय आर पाण्डेय, आर्ट डायरेक्टर अरुण कुमार यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव, मार्केटिंग हेड विजय यादव, कार्यकारी निर्माता कोहिनूर बाबू सिंघाल, प्रोडक्शन अजय निगम व अवनीश मांझी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार मणि भट्टाचार्य, राघव पाण्डेय, अनूप आरोड़ा, महेश आचार्य, माया यादव, अयाज खान, रिंकू भारती, परी सिंघानिया, आशीष सिंह, खुशबू यादव, सुष्मिता मिश्रा, मनोज कुमार, पुनीत सिंह आदि हैं।

गौरतलब है कि महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म ‘हमरे माई के पंचनामा’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के बलिया एवं वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। इस फ़िल्म में स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों को भी बेहतरीन किरदार निभाने का मौका दिया जा रहा है। ये फ़िल्म मनोरंजन के साथ ही साथ समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश भी देगी। ये फ़िल्म सिनेमाहाल, टीवी चैनल और ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। यह जानकारी फ़िल्म निर्देशक सुनील मांझी ने दिया है।

सुनील मांझी के निर्देशन में मणि भट्टाचार्य, राघव पाण्डेय ने शुरू किया ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग

  • Related Posts

    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

    एक मोबाइल-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म, जो भारतीय लोककथाओं, पौराणिक कथाओं, क्षेत्रीय किंवदंतियों और समकालीन ड्रामा को नई पीढ़ी के दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। नई दिल्ली, भारत: ऐसे दौर…

    प्रत्यूष मिश्रा, पूजा दूबे और आनंद देव मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ रिलीज होडा भोजपुरी पर

    अपनी मधुर गायकी से ऑडियंस के दिलों में राज कर रहे सिंगर एक्टर प्रत्यूष मिश्रा, एक्ट्रेस पूजा दूबे और एडीएम पावर आनंद देव मिश्रा के शानदार अभिनय से भोजपुरी फिल्म…

    You Missed

    ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

    • By admin
    • August 24, 2026
    • 14 views
    ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

    यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

    • By admin
    • August 24, 2026
    • 17 views
    यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 18 views
    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 18 views
    मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

    लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 16 views

    • 32 views
    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया