कोरमा प्रेतशिला मैदान में भव्य जनता अभिनंदन समारोह सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, 25 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

गया (बेलागंज)। कोरमा प्रेतशिला मैदान में गुरुवार को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक मनोरमा देवी के नेतृत्व में जनता अभिनंदन समारोह सह कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे हुआ, जिसमें बेलागंज विधानसभा के विभिन्न इलाकों से 25,000 से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक मनोरमा देवी एवं उनके पुत्र, युवा समाजसेवी रॉकी यादव द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल प्राप्त करने के उपरांत सभी आगंतुकों के लिए मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा एवं तिलकुट का सामूहिक भोज भी कराया गया। इस मानवीय पहल से ठंड के मौसम में लोगों के चेहरों पर खुशी और सुकून साफ झलकता रहा। उपस्थित लोगों ने विधायक एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दुआएं दीं।

इस अवसर पर विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि बेलागंज विधानसभा की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना मत देकर विजयी बनाया है, उसी विश्वास की जिम्मेदारी को निभाते हुए वे जाड़ा, गर्मी, बरसात—हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता की भलाई के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

वहीं युवा समाजसेवी रॉकी यादव ने कहा कि वे हमेशा आम लोगों के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं को करीब से समझते हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण तथा दही-चूड़ा व तिलकुट का भोज कराने का यह छोटा-सा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि बेलागंज विधानसभा के कोने-कोने से आए लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। वे निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहेंगे और अनर्गल बातों से दूर रहकर विकास की राजनीति करेंगे—और विकास करके दिखाएंगे।

कार्यक्रम में बेलागंज प्रखंड के प्रतिनिधि अनिल सिंह, जिला परिषद सदस्य करिश्मा कुमारी, नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी, मुखिया प्रकाश यादव, रंजेश सिंह, राजेश सिंह, आदित्य यादव, पूर्व मुखिया अजीत यादव, विजय यादव, पंचायत समिति सदस्य संजीत कुमार पांडे, उपेंद्र कुमार, समाजसेवी एवं जदयू नेत्री पूनम कुशवाहा, भाजपा नेत्री करुणा सिंह, समाजसेवी सुबोध यादव, वीरेंद्र यादव, इंद्रदेव यादव, पप्पू कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सेवा, सहयोग और जनविश्वास की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

कोरमा प्रेतशिला मैदान में भव्य जनता अभिनंदन समारोह सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, 25 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

  • Related Posts

    यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्ट्रेस यामिनी सिंह शादी के बाद पहली बार प्रोड्यूसर विद्या मौर्य की निर्माणाधीन 11 भोजपुरी फिल्मों में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की…

    मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार

    भोजपुरी संगीत की दुनियां में तहलका मचा रही म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ मगही लोकगीत ‘फोनवा रतिया में करबौ’ इंस्टाग्राम पर 5वें नंबर…

    You Missed

    ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

    • By admin
    • August 24, 2026
    • 14 views
    ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

    यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

    • By admin
    • August 24, 2026
    • 17 views
    यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 18 views
    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 18 views
    मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

    लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 16 views
    लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य  सम्मान मुंबई।

    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 32 views
    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया