प्रोड्यूसर से डायरेक्टर बने विजय यादव, शुरू किया प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की ‘जोरू का गुलाम’ की शूटिंग

भोजपुरी के महानायक कुणाल सिंह के साथ ‘चला सखी दूल्हा देखी’, ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव के साथ ‘बोल राधा बोल’ और सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ ‘हिंदुस्तानी’ की जैसी सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म का निर्माण करने वाले फिल्म निर्माता एवं मार्केटिंग हेड विजय यादव नई पहल करते हुए अब फिल्म के निर्देशन में कदम रख चुके हैं। बता दें कि यूथ स्टार प्रेम सिंह और क्यूट एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता स्टारर सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज में शुरू कर दी गई है। फिल्म निर्माता सुरिंदर यादव द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव संभाल रहे हैं। उनके कुशल निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर जोर-शोर से की जा रही है। फिल्म के लेखक शमशेर सेन, गीतकार एवं संगीतकार सुनील झा, डीओपी सुनील अहिरे, डांस मास्टर  कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार, पीआरओ रामचन्द्र यादव, ईपी शेखर यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर सुभाष प्रजापति हैं। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, मनोज द्विवेदी, विनोद मिश्रा, कंचन मिश्रा, अनीता रावत, अनीता ओझा, बबलू, प्रियंका शर्मा आदि हैं।

गौरतलब है कि सुलझे हुए फिल्म मेकर विजय यादव जब भी किसी फिल्म का निर्माण करते हैं तो उनकी फिल्मों की कहानी आम फिल्मों से काफी अलग हटकर होती है। ऐसे में जब उन्हें सुर म्यूजिक कंपनी का साथ मिल गया है तो उन्होंने बतौर निर्देशक एक ऐसी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं जो घर को परिवार को एक सूत्र में बांधने का काम करेगी और समाज में मनोरंजन के साथ-साथ जागरूकतापूर्ण मैसेज भी देगी।

सवाल के जवाब में विजय यादव ने बताया कि ‘हमारी फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ की भोजपुरी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित होगी और सुर म्यूजिक म्यूजिक कंपनी के सुरिंदर यादव को साधुवाद, जो बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए खुली छूट दे रखी है। फिल्म के हीरो प्रेम सिंह और हीरोइन रक्षा गुप्ता की जोड़ी दशकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी और साथ ही समाज को जागरूकता पूर्ण मैसेज भी देगी।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘इस फिल्म में नारी सशक्तिकरण की अगुवाई की जा रही है। घर गृहस्थी चलाने में जहां पति और पत्नी रथ के दो पहिए की तरह जीवन की गाड़ी चल आगे बढ़ाते हैं तो वही घर की लक्ष्मी का दर्जा पत्नी को दिया गया है, क्योंकि एक औरत चाहे तो घर को बसा सकती है या उजाड़ सकती है।’

विजय यादव के निर्देशन में प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की ‘जोरू का गुलाम’ की शूटिंग शुरू भदोही में

  • Related Posts

    यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्ट्रेस यामिनी सिंह शादी के बाद पहली बार प्रोड्यूसर विद्या मौर्य की निर्माणाधीन 11 भोजपुरी फिल्मों में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की…

    मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार

    भोजपुरी संगीत की दुनियां में तहलका मचा रही म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ मगही लोकगीत ‘फोनवा रतिया में करबौ’ इंस्टाग्राम पर 5वें नंबर…

    You Missed

    ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

    • By admin
    • August 24, 2026
    • 16 views
    ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

    यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

    • By admin
    • August 24, 2026
    • 18 views
    यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 19 views
    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 18 views
    मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

    लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 17 views
    लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य  सम्मान मुंबई।

    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 32 views
    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया