भोजपुरी सिनेमा में नया ट्रेंड शुरू होगा ‘वीआईपी बहू’ की आधुनिक शादी से, निर्देशक मनोज ओझा रच रहे हैं इतिहास

भोजपुरी सिनेमा में नया ट्रेंड स्थापित करने हेतु कमर कस लिए जाने-माने फिल्म मेंकर व भोजपुरी के शोमैन मनोज ओझा ने निर्माता गनेश सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ की शूटिंग पैमाने पर लखनऊ में कर रहे हैं। बता दें कि मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में गनेश मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ एक यूनिक सब्जेक्ट पर सास-बहू, एक्शन ड्रामा से एकदम विपरीत फैमिली ड्रामा फ़िल्म की शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। इसमें नये जमाने के शादी-विवाह का ऐसा फिल्मांकन किया गया है कि इस आधुनिक शादी को देखकर पुराने जमाने के लोग अपनी-अपनी शादी के दिनों को याद कररेंगे कि काश हमारे जमाने में भी ऐसी शादी हुई होती…

हर उम्र के दर्शकों के लिए बनाई जा रही यह फिल्म की मेकिंग की चर्चा फ़िल्मी गलियारों में जोरों पर पर हो रही है और लोगों का मानना है कि भविष्य में ऐसी फिल्में बनती रहें। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता अमित शुक्ला और अभिनेत्री रीना रानी ने शादी के लंबे सीक्वेंस में इतना सजीव अभिनय किया कि भावुक होकर फिल्म के डायरेक्टर मनोज ओझा के आँखों से आँसू आ गए, साथ ही साथ फ़िल्म के सभी क्रू मेंबर रो रहे थे। ऐसा नजारा किसी भोजपुरी फिल्म के सेट पर पहली बार देखने को मिला है। यह फिल्म अपनी अनूठी कहानी और भव्य मेकिंग को लेकर फ़िल्म उद्योग जगत में पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। पारिवारिक और आधुनिक ताने-बाने से बुनी कहानी वाली फिल्म ‘वीआईपी बहू’ एक ऐसी फिल्म है, जो भोजपुरी समाज में बहुओं के बदलते परिवेश, उनकी आकांक्षाओं और परिवार के साथ उनके तालमेल को एक नये नजरिए से पेश कर रही है। फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं करेगी, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी छोड़ेगी। बता दें कि गनेश मोशन पिक्चर्स बैनर के तले बड़े पैमाने पर बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता गनेश सिंह हैं। निर्देशक मनोज ओझा और अंशुमन श्रीवास्तव हैं। कार्यकारी निर्माता विवेक सिंह, डीओपी फ़िरोज़ खान, संगीतकार अमन शलोक, गीतकार शेखर मधुर हैं। मुख्य कलाकार ऋचा दीक्षित, जय यादव, मनोज टाइगर, अमित शुक्ला, रीना रानी, नीलम पांडेय, शबनम खान, बबलू खान, रूपेश सिंह आदि हैं।

भोजपुरी सिनेमा में नया ट्रेंड शुरू होगा ‘वीआईपी बहू’ की आधुनिक शादी से, निर्देशक मनोज ओझा रच रहे हैं इतिहास

  • Related Posts

    अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में

    भोजपुरी सिनेमा में नया इतिहास रच रहीं प्रोड्यूसर विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के कुशल निर्देशन में बनाई जा रही एक साथ 11 भोजपुरी फिल्मों से तीसरी…

    निर्माता शिवम् कुमार सिंह, हर्षित कुमार और निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र एस तिवारी की जोड़ी हुई हिट, भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ ने पार किया एक दिन में 2 मिलियन व्यूज

    सावन के पावन महीना में केशव एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी भक्ति-भावना से सराबोर भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो…

    You Missed

    Sunil Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Ketan Karade, Ramesh Goyal, Writer Deepak Desai, And Restaurant Owner Mohammad Bhai Honored At The KCF ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’ Organized By Dr. Krishna Chouhan

    • By admin
    • August 16, 2026
    • 9 views

    अभिनेत्री मोनालिसा बागल, अभिषेक जावीर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़पड़’ में निभाएंगी नई भूमिका

    • By admin
    • August 16, 2026
    • 12 views
    अभिनेत्री मोनालिसा बागल, अभिषेक जावीर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़पड़’ में निभाएंगी नई भूमिका

    अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में

    • By admin
    • August 16, 2026
    • 13 views
    अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में

    सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘सइयां मगन ससुरारी में’ की शूटिंग महराजगंज, भदोही में शुरू

    • By admin
    • August 15, 2026
    • 13 views
    सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘सइयां मगन ससुरारी में’ की शूटिंग महराजगंज, भदोही में शुरू

    ‘रोटियो बनावे गोल गोल’ भोजपुरी गाना सिंगर गोल्डी यादव, एक्ट्रेस अंजलि यादव का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • August 14, 2026
    • 18 views
    ‘रोटियो बनावे गोल गोल’ भोजपुरी गाना सिंगर गोल्डी यादव, एक्ट्रेस अंजलि यादव का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    नव्या चेहऱ्यांची नवी प्रेमकहाणी; ‘धप्पा’चा रोमँटिक फर्स्ट लुक पोस्टर समोर, ९ ऑक्टोबरपासून प्रेक्षकांच्या भेटीला

    • By admin
    • August 14, 2026
    • 19 views
    नव्या चेहऱ्यांची नवी प्रेमकहाणी; ‘धप्पा’चा रोमँटिक फर्स्ट लुक पोस्टर समोर, ९ ऑक्टोबरपासून प्रेक्षकांच्या भेटीला