यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा

भोजपुरी सिनेमा के क्रांतिकारी फिल्म निर्माता-निर्देशक धीरू यादव ने ‘यश भारती’ पुरस्कार से सम्मानित और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को उनके जन्मदिन के खास मौके पर बधाई और ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक यादव ‘अभि9’ को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि धीरू यादव ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक यादव ‘अभी’ को टैग करते हुए लिखा है कि ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई अभिषेक यादव ‘अभी’ भइया। लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स: एक ही इवेंट में 5,700 लड़कियों को आत्मरक्षा (सेल्फ़-डिफ़ेंस) की ट्रेनिंग देने का रिकॉर्ड। यश भारती पुरस्कार: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति।’

गौरतलब है कि फिल्म मेकर धीरू यादव की यह पोस्ट इस बात का गवाह है कि अभिषेक यादव ने इतनी कम उम्र में समाज के लिए जो योगदान दिया है, उसकी सराहना कला और फिल्म जगत के लोग भी दिल से करते हैं। दोनों के बीच के इस भाईचारे और सम्मान को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। धीरू यादव ने उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘यश भारती’ से सम्मानित और युवाओं के प्रेरणास्रोत अभिषेक यादव ‘अभि’ की उन असाधारण जीतों और रिकॉर्ड्स का जिक्र किया, जिन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम वैश्विक पटल पर रोशन किया है।

महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के प्रति अटूट समर्पण : धीरू यादव

अभिषेक यादव ‘अभि’ केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं रहे हैं। वे लगातार जमीन पर उतरकर समाज सेवा कार्य करते रहते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों की लड़कियों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए वे लगातार कैंप और जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं। फिल्म मेकर धीरू यादव का कहना है कि ‘देश की बेटियां तब तक पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकतीं, जब तक वे शारीरिक और मानसिक रूप से खुद अपनी रक्षा करने के काबिल न हो जाएं। यही वजह है कि उन्होंने मार्शल आर्ट्स और सेल्फ़-डिफ़ेंस की तकनीकों को आम लड़कियों तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया।

धीरू यादव और अभिषेक यादव: कला और समाज सेवा का अद्भुत संगम

एक तरफ जहां धीरू यादव फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन कला और क्रांतिकारी विजन के जरिए सिनेमा जगत में अपनी पहचान पुख्ता किये हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिषेक यादव समाज सेवा और युवा सशक्तिकरण के जरिए देश को एक नई दिशा दे रहे हैं। ऐसे में फिल्म जगत की नामचीन हस्ती द्वारा समाज के इस नायक को सम्मानित और याद किया जाना यह दिखाता है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों का हर क्षेत्र में कितना सम्मान है।

धीरू यादव की फिल्मों की तरह ही उनका यह संदेश भी समाज को प्रेरित करने वाला है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए न सिर्फ अपने दोस्त व भाई को जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि देश के युवाओं को यह भी याद दिलाया कि देश सेवा और समाज सुधार के मायने क्या होते हैं।

https://www.instagram.com/p/DaYiDhfjlCC/

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा

  • Related Posts

    Casting Director Kashyap Chandhock Continues His Successful Run With Jeevan Bheema Yojna

    The teaser of Jeevan Bheema Yojna has generated considerable buzz among cinema lovers, offering a glimpse into what promises to be an out-and-out entertainer blending comedy, drama, and emotions. While…

    Aruna Babbar Shares Powerful Message On Mental Health At MSTV OTT Platform

    Noida: In an inspiring initiative to promote awareness about mental well-being, noted social activist and mental health advocate Aruna Babbar participated in a special programme on the MSTV OTT Channel…

    You Missed

    यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा

    • By admin
    • July 7, 2026
    • 12 views
    यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा

    Casting Director Kashyap Chandhock Continues His Successful Run With Jeevan Bheema Yojna

    • By admin
    • July 4, 2026
    • 23 views
    Casting Director Kashyap Chandhock Continues His Successful Run With Jeevan Bheema Yojna

    Aruna Babbar Shares Powerful Message On Mental Health At MSTV OTT Platform

    • By admin
    • July 4, 2026
    • 16 views
    Aruna Babbar Shares Powerful Message On Mental Health At MSTV OTT Platform

    डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार फिल्म भोज का ट्रेलर भोजपुरी समाज ने सराहा

    • By admin
    • July 3, 2026
    • 21 views
    डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार फिल्म भोज का ट्रेलर भोजपुरी समाज ने सराहा

    एयर वाइस मार्शल से म्यूज़िक प्रोड्यूसर बने संदीप रावत, नीलू रावत और अमित मिश्रा का ‘असर ये तेरा’ जीत रहा दिल

    • By admin
    • July 3, 2026
    • 14 views
    एयर वाइस मार्शल से म्यूज़िक प्रोड्यूसर बने संदीप रावत, नीलू रावत और अमित मिश्रा का ‘असर ये तेरा’ जीत रहा दिल

    एक्ट्रेस यास्मीन खान को फिल्म ‘देहाती डिस्को’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविज़न अवॉर्ड मिला।

    • By admin
    • July 3, 2026
    • 19 views
    एक्ट्रेस यास्मीन खान को फिल्म ‘देहाती डिस्को’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविज़न अवॉर्ड मिला।