निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

बस्ती / मुंबई । शिवांग मल्टी मीडिया नेटवर्क के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले का भव्य शुभारंभ आज बस्ती जिला में हो गया। फिल्म का मुहूर्त पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह के हाथों सम्पन्न हुआ और आज 11 अक्टूबर से ही फिल्म की शूटिंग बस्ती के प्रमुख ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों पर शुरू हो गई है।

फिल्म के लेखक एवं निर्देशक आर के शुक्ला ने बताया कि फिल्म का छायांकन बस्ती जनपद दिसम्बर तक किया जाएगा। फिल्म की निर्मात्री श्रीमती कनक शुक्ला हैं, जबकि संगीत सावन कुमार का है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता राकेश देवा पाण्डेय, प्रोडक्शन मैनेजर शेखर यादव, मुख्य सहायक निर्देशक मिलन मन जोशी, सहायक निर्देशक दिनेश त्रिपाठी, सिनेमेटोग्राफी अमिताभ चंद्रा, आर्ट डायरेक्टर डी एन मौर्या और कास्टिंग डायरेक्टर रमेश भारद्वाज हैं।

फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय पाण्डेय, अयाज खान, अनिल कृष्ण, रवीना राय, संजना पासवान, नेहा सिंह, ज्ञान जी, प्रकाश शर्मा, के डी शुक्ला, राम सिंह नजर आएंगे। फिल्म में मेहमान भूमिका में दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने कहा कि बस्ती की धरती पर भोजपुरी फिल्म की शूटिंग होना हम सबके लिए गर्व की बात है। दर्पण झूठ ना बोले जैसी पारिवारिक और सामाजिक फिल्म से हमारी संस्कृति और हमारे बस्ती जनपद के पर्यटन स्थलों को एक नई पहचान मिलेगी। मैं पूरी टीम को बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि यह फिल्म पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन करेगी। हमारा पूरा सहयोग फिल्म की टीम के साथ है।

फिल्म के निर्देशक आर के शुक्ला ने कहा कि दर्पण झूठ ना बोले एक पारिवारिक, सामाजिक और रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म का शीर्षक ही इसकी कहानी का मूल है – दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता, इंसान चाहे कितना भी सच छुपा ले, उसका असली चेहरा सामने आ ही जाता है। हम बस्ती की माटी की खुशबू और यहां की संस्कृति को इस फिल्म में प्रमुखता से दिखाएंगे। पूरी शूटिंग बस्ती में ही कर रहे हैं ताकि यहां के स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल सके।

निर्मात्री श्रीमती कनक शुक्ला ने कहा कि हम बस्ती के स्थानीय कलाकारों को भी इस फिल्म में मौका दे रहे हैं और पूरी फिल्म की शूटिंग बस्ती में ही करने से यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • Related Posts

    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    Mumbai: In a city that thrives on unity in diversity, Shri Omkareshwar Sai Mandir at Shivaji Nagar, Chhatrapati Shivaji Road, Dahisar (East), stands as a shining example of Hindu-Muslim brotherhood…

    नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड की भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब तीन मिनट के ट्रेलर में गाँव की आस्था, पारिवारिक टकराव, रहस्य और दैवीय चमत्कारों…

    You Missed

    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 15 views
    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 15 views
    नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

    Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 18 views
    Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

    भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 12 views
    भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

    हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

    • By admin
    • October 12, 2026

    • 17 views
    निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !