राहुल सिंह और रेशमा शेख की भोजपुरी फिल्म ‘जीवन है दलदल’ का ट्रेलर नीलिमा एंटरटेनमेंट ने किया रिलीज

भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रैबेल स्टार राहुल सिंह और क्यूट एक्ट्रेस रेशमा शेख की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘जीवन है दलदल’ का ट्रेलर नीलिमा एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अंजना फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को नीलिमा एंटरटेनमेंट में प्रस्तुत किया है। खास बात यह है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स भी नीलिमा एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए हैं।

इस फिल्म के निर्माता आशुतोष कुमार सिंह हैं, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में लीक से हटकर और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कहानियों को पर्दे पर लाने का प्रयास किया है। फिल्म का निर्देशन धीरज श्रीवास्तव प्रिंस ने किया है, जिन्होंने फ़िल्म की शानदार मेकिंग किया है। जबकि कहानी और पटकथा के जरिए ज्ञान दास ने फिल्म को एक मजबूत आधार दिया है।

फिल्म में राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ सीपी भट्ट, साहेब लालधारी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, प्रियंका चौधरी, रंजीत सिंह, मनोज जी, बिपिन ब्लास्ट और सुबोध सिंह सहित कई कलाकार नजर आएंगे। संगीत शक्ति सिंह ने दिया है और गीत दीपक दिलेर ने लिखे हैं। छायांकन विकाश पांडे ने किया है। कोरियोग्राफी विवेक थापा और अधीर राजन ने संभाली है। कला निर्देशन सौरभ मिश्रा और अजीत का है। कॉस्ट्यूम डिजाइन दिलदार अली और नेहा शेख ने किया है। कार्यकारी निर्माता उज्ज्वल यादव हैं। कुल मिलाकर, ‘जीवन है दलदल’ का ट्रेलर भोजपुरी सिनेमा में एक गंभीर सामाजिक विषय को नए अंदाज में प्रस्तुत करने का संकेत देता है। अब दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

फ़िल्म के ट्रेलर में भूख, गरीबी, बेबसी और इंसानियत के बीच चलने वाली जंग को बेहद प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है। बारिश, कीचड़, धुंधलाता आसमान और जीवन की कठिन परिस्थितियां फिल्म के शीर्षक ‘जीवन है दलदल’ को सार्थक करती नजर आती हैं। कहानी समाज के उस तबके की जिंदगी को सामने लाती है, जिसके लिए रोजमर्रा की जिंदगी किसी संघर्ष से कम नहीं है। ट्रेलर में राहुल सिंह का दमदार अंदाज और कलाकारों का प्रभावशाली अभिनय फिल्म के प्रति उम्मीदें बढ़ाता है।

फिल्म के हीरो राहुल सिंह ने कहा कि ‘जीवन है दलदल’ आम इंसान के दर्द और संघर्ष की कहानी है। फिल्म में दिखाई गई परिस्थितियां दर्शकों को अंदर तक झकझोरेंगी। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नीलिमा एंटरटेनमेंट की शुरुआत को भी सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि डॉ. अरविंद के. दीक्षित और रमा दीक्षित द्वारा शुरू की गई यह कंपनी फिल्म निर्माताओं के लिए नए अवसर और सुविधाएं लेकर आई है।

वहीं निर्माता आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि ‘जीवन है दलदल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर उस इंसान के संघर्ष की कहानी है, जो अपनी बुनियादी जरूरतों और इंसानियत को बचाने के लिए रोज जद्दोजहद करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगी।

नीलिमा एंटरटेनमेंट ने राहुल सिंह और रेशमा शेख की भोजपुरी फिल्म ‘जीवन है दलदल’ का ट्रेलर किया रिलीज

  • Related Posts

    पीकेएफ इंडियाच्या सुवर्णमहोत्सवानिमित्त ‘ग्रीन वॉकथॉन’; देशभरात 5,000 रोपांची लागवड करण्याचा संकल्प

    मुंबई, 21 नोव्हेंबर: पीकेएफ इंडियाने आपल्या स्थापनेच्या सुवर्णमहोत्सवी वर्षानिमित्त शनिवारी माझगाव येथील जोसेफ बॅप्टिस्टा गार्डनमध्ये ‘वॉक फॉर अ कॉज – ग्रीन एन्व्हायर्नमेंट’ या उपक्रमाचे आयोजन केले. या विशेष वर्षानिमित्त संस्थेने…

    लोकगायिका तनु प्रियंका का नया सोहर गीत ‘नेग लागी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज, रीति तिवारी और अजय (अज्जू) की शानदार अदायगी दर्शकों को आ रहा है पसंद

    जब बेटे का जन्म होता है तो घर परिवार में ढोल मजीरे के साथ में सोहर गीत खूब गाया जाता है। ऐसे में भोजपुरी संगीत जगत फेमस लोकगायिका तनु प्रियंका…

    You Missed

    राहुल सिंह और रेशमा शेख की भोजपुरी फिल्म ‘जीवन है दलदल’ का ट्रेलर नीलिमा एंटरटेनमेंट ने किया रिलीज

    • By admin
    • November 21, 2026
    • 7 views
    राहुल सिंह और रेशमा शेख की भोजपुरी फिल्म ‘जीवन है दलदल’ का ट्रेलर नीलिमा एंटरटेनमेंट ने किया रिलीज

    पीकेएफ इंडियाच्या सुवर्णमहोत्सवानिमित्त ‘ग्रीन वॉकथॉन’; देशभरात 5,000 रोपांची लागवड करण्याचा संकल्प

    • By admin
    • November 21, 2026
    • 7 views
    पीकेएफ इंडियाच्या सुवर्णमहोत्सवानिमित्त ‘ग्रीन वॉकथॉन’; देशभरात 5,000 रोपांची लागवड करण्याचा संकल्प

    “CANVAS & BRONZE” Paintings & Sculpture Exhibition By Artist Santosh Kumar Sandilya & Sculptor Ramu Kumar In Nehru Centre Art Gallery

    • By admin
    • November 21, 2026
    • 13 views
    “CANVAS & BRONZE” Paintings & Sculpture Exhibition By Artist Santosh Kumar Sandilya & Sculptor Ramu Kumar In Nehru Centre Art Gallery

    लोकगायिका तनु प्रियंका का नया सोहर गीत ‘नेग लागी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज, रीति तिवारी और अजय (अज्जू) की शानदार अदायगी दर्शकों को आ रहा है पसंद

    • By admin
    • November 20, 2026
    • 18 views
    लोकगायिका तनु प्रियंका का नया सोहर गीत ‘नेग लागी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज, रीति तिवारी और अजय (अज्जू) की शानदार अदायगी दर्शकों को आ रहा है पसंद

    First Look Poster Of ‘UNEXPECTED – SAFED SACH’ Out, Inspired By Dehradun ISBT Rape Incident To Feature Sanjay Kapoor, Prashant Narayanan & Esther Anil

    • By admin
    • November 20, 2026
    • 17 views
    First Look Poster Of ‘UNEXPECTED – SAFED SACH’ Out, Inspired By Dehradun ISBT Rape Incident To Feature Sanjay Kapoor, Prashant Narayanan & Esther Anil

    Roshni Bano Is Keen To Take Up More Hosting Opportunities, Says She Would Love To Host Award Shows

    • By admin
    • November 20, 2026
    • 18 views
    Roshni Bano Is Keen To Take Up More Hosting Opportunities, Says She Would Love To Host Award Shows