Cinegoers Eagerly Waiting For Sanki Daroga – Pappu Yadav

फिल्‍म ‘सनकी दरोगा’ का लोगों को है बेसब्री से इंतजार : पप्‍पू यादव

‘सनकी दरोगा’ को प्रमोट करने आये अभिनेता पप्‍पू यादव को गया बिहार के लोगों से प्‍यार

भोजपुरी के सुपर स्‍टार रवि किशन और अंजना सिंह स्‍टारर फिल्‍म ‘सनकी दरोगा’ 7 सितंबर से बिहार में रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले फिल्‍म की कास्‍ट प्रमोशन के लिए बिहार में है। इस प्रमोशन में फिल्‍म में अभिनेता पप्‍पू यादव भी शामिल हैं, जिन्‍होंने फिल्‍म में क्रूर राठी का किरदार निभाया है। पप्‍पू यादव फिल्‍म को लेकर जितने आशान्वित हैं, उतना ही मजा उन्‍हें फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान बिहार में आ रहा है। तभी तो पप्‍पू यादव ने फिल्‍म के एक प्रमोशनल इवेंट में कहा कि उन्‍हें बिहार और यहां के लोगों से प्‍यार हो गया है। बिहारी सबों को अपने दिल में बसा लेते हैं।

 

फिल्‍म को लेकर पप्‍पू यादव ने कहा कि यह फिल्‍म बलात्‍कार के खिलाफ एक अभियान है, जिसे रवि किशन ने खुद अपने बैनर तले बनाया और इसकी कहानी भी लिखी है। इस फिल्‍म का ग्राउंड इतना मजबूत है कि फिल्‍म के सभी कलाकार इससे जुड़ाव महसूस करते हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने फिल्‍म का ट्रेलर देखा है, वे इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये बात हमें प्रमोशन के दौरान कई जगहों पर देखने को मिल रही है। सुधी दर्शक ट्रेलर देखकर ही मेरे किरदार को पसंद कर रहे हैं। अभी हम फिल्‍म के रिलीज तक बिहार में ही रहेंगे और लोगों के बीच जाकर न सिर्फ अपनी फिल्‍म ‘सनकी दरोगा’ को प्रमोट करेंगे, बल्कि रवि किशन के बलात्‍कार मुक्‍त भारत अभियान से लोगों को जागरूक करवायेंगे।

पप्‍पू यादव ने कहा कि बिहार की धरती सही मायनों में महान है। बिहार आकर मुझे ये पता चल रहा है कि सही में बिहार क्‍या है। हम प्रमोशन के दौरान कई जगहों पर कबड्डी खेल रहे हैं, जिसका मजा स्‍थानीय लोग भी उठा रहे हैं और सभी ‘सनकी दरोगा’ के मुहीम से जुड़ रहे हैं। हमारे लिए इससे अच्‍छी बात और क्‍या हो सकती है। बता दें कि इस फिल्‍म को सैफ किदवई ने डायरेक्‍ट किया है। फिल्‍म की को- प्रोड्यूसर प्रीति शुक्‍ला हैं और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म 7 सिंतबर से बिहार मल्‍टीप्‍लेक्‍स समेत बिहार के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसको लेकर पप्‍पू यादव को बेहद उम्‍मीदें हैं।

HUNGAMA MEDIA GROUP (Sanjay Bhushan Patiyala)

Related Posts

राहुल देशपांडे की ‘अभंगवारी’ ने शन्मुखानंद हॉल को भक्तिरस से सराबोर किया

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे ने शनिवार को मुंबई के प्रतिष्ठित शन्मुखानंद हॉल में अपने बहुचर्चित संगीतमय प्रस्तुति ‘अभंगवारी’ के माध्यम से भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत…

RAJESHH DATTATRYA BHUJLE The Art Of Being Unforgettable Some Men Follow Trends. Some Men Create Them

Rajeshh Dattatrya Bhujle belongs to that rare category of personalities who cannot be confined to a single identity. Actor. Director. Author. Voice mentor. Collector. Connoisseur. Visionary. And above all—a man…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जुग-जुग जीने की दुआ वाला भोजपुरी लोकगीत रिलीज, प्रियंका सिंह और इशिका तोरिया की जोड़ी ने मचाया धमाल

  • By admin
  • July 27, 2026
  • 9 views
जुग-जुग जीने की दुआ वाला भोजपुरी लोकगीत रिलीज, प्रियंका सिंह और इशिका तोरिया की जोड़ी ने मचाया धमाल

Mr. Hitesh Nihalani: Two Decades Of Building Trust In Real Estate

  • By admin
  • July 27, 2026
  • 9 views
Mr. Hitesh Nihalani: Two Decades Of Building Trust In Real Estate

Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

  • By admin
  • July 25, 2026
  • 17 views
Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

  • By admin
  • July 23, 2026
  • 27 views
महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

  • By admin
  • July 22, 2026
  • 30 views
Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

  • By admin
  • July 21, 2026
  • 31 views
एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा