Musical Muhurat of the film Gangs of Bihar at Lata Mangeshkar Studio

लता मंगेशकर स्टूडियो में फिल्म “गैंग्स ऑफ़ बिहार” का म्यूजिकल मुहूर्त

क्राइम की दुनिया के बीच पनपते प्रेम की रोमांचक गाथा है फ़िल्म “गैंग्स ऑफ़ बिहार”

बिहार में गैंग्स और क्राइम वर्ल्ड का सच दिखाती मूवी में मुकेश तिवारी, अखिलेंद्र मिश्रा जैसे एक्टर्स दिखेंगे

बिहार देश का ऐसा राज्य रहा है जिसकी चर्चा वहां मौजूद बाहुबलियों और गैंग्स को लेकर अधिक होती रहती है. क्राइम की दुनिया के कई नाम ऐसे रहे हैं जिनके जिक्र भर से वहां के लोग सहम जाते थे। अपराध की दुनिया और राजनीति में ऊंचे रसूख रखने वाले भी यहाँ सुर्ख़ियों मे रहते हैं. वहां के ऐसे गैंग्स सदा पुलिस और सरकार के लिए चैलेन्ज रहे हैं। ऐसे ही गैंग्स और क्राइम वर्ल्ड के अन्धकार भरे माहौल को अब बड़े परदे पर पेश करने जा रहे हैं लेखक निर्देशक कुमार नीरज अपनी अपकमिंग फिल्म “गैंग्स ऑफ़ बिहार” के जरिये. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से जुड़े कई लोगों का सम्बन्ध बिहार राज्य से है इसी लिए इस फिल्म से उम्मीद है कि यह एक रीयलिस्टिक सिनेमा बनेगा.

“गैंग्स ऑफ़ बिहार ” के निर्देशक कुमार नीरज बिहार के वैशाली जिला के हैं, वैशाली बेहद प्राचीन शहर है, जिसका महात्मा बुद्ध से निकट का सम्बंध रहा है। वहीँ इस फिल्म के संगीतकार अफ़रोज़ खान का ताल्लुक बिहार के जहानाबाद जिला से है और साथ ही बिहार के प्रमुख पत्रकार श्रीकांत प्रतुश भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं.

     

पिछले दिनों मुंबई स्थित लता मंगेश्कर स्टूडियो में इस फिल्म ” गैंग्स ऑफ़ बिहार का म्यूज़िकल मुहूर्त किया गया। संगीतकार अफ़रोज़ खान ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ फेम सिंगर मोहम्मद सलामत  की आवाज में एक गीत रिकॉर्ड किया। निर्माता मोहम्मद शफीक सैफी ,लेखक निर्देशक कुमार नीरज की यह फिल्म ए ए ए एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म में मुकेश तिवारी, अखिलेंद्र मिश्रा, राजवीर सिंह, नाज़नीन पटनी, श्रीकांत प्रतुश,अंजलि अग्रवाल, मृत्युंजय कुशवाहा, धनञ्जय सिंह, सुप्रिया,रचना सोनी और नवनीत कुमार नजर आयेंगे। इस फिल्म की कहानी एक तरफ क्राइम से सुलगते बिहार की है तो दूसरी तरफ उसी  बिहार राज्य में मोहब्ब्त की आगोश में झूम रहे दो प्रेमियों की है। फिल्म की कहानी में काफी टर्न और ट्विस्ट हैं जो दर्शको को दिलचस्प लगेगा। क्राइम, बदला, राजनीति, दहशत के साए में पनपते प्यार की एक रोमांचक गाथा दर्शकों के लिए किसी सुनहरे उपहार से कम नहीं होगी. उलेखनीय है कि निर्देशक कुमार नीरज टीवी धारावाहिकों में बतौर डायरेक्टर काफी काम कर चुके हैं और इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जबकि प्रचार प्रसार पब्लिश मीडिया टीम कर रही है।

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 30 views
CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 17 views
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 20 views
विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 17 views
Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 24 views
माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 25 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न