Ritesh Pandey – Pravesh Lal Yadav’s Bhojpuri film Sarfarosh Starts Shooting

रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘सरफ़रोश’ की शूटिंग स्टार्ट।

भोजपुरी में भी अब लीक से हटकर फिल्में बनने लगी हैं वरना इस भाषा की अधिकतर फिल्मों में वही एक्शन, मारपीट, दस 12 गाने, बोल्ड दृश्य देखने को मिलते हैं मगर बिहार के रहने वाली महिला प्रोड्यूसर शुभा सिंह मुबारकबाद की हकदार  हैं जिन्होंने भोजपुरी में देशभक्ति के जज्बे से भरी फिल्म “सरफरोश” बनाने की हिम्मत जुटाई है उन्होंने इस फिल्म को देश के लिए समर्पित किया है.

इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग सोनभद्र यूपी में जोर शोर से हो रही है.  आयुषी सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म की निर्माता शुभा सिंह, निर्देशक मंजुल ठाकुर, लेखक अरविंद तिवारी हैं जबकि इस फिल्म में रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव यामिनी सिंह ,दीपक भाटिया,नीरज शर्मा इत्यादि। नजर आयेंगे.  फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है.वंही गीतकार कवि प्यारे लाल  ,सुमित सिंह चंद्रवंशी है।

सरफरोश फिल्म के नाम से ही पता चलता है कि इस फिल्म में देश और देशभक्ति की बातें होंगी. इस फिल्म में बेहद खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे. भोजपुरी फिल्म की ऑडियंस के लिए यह फिल्म एक अलग अनुभव होगा. फिल्म की निर्माता शुभा सिंह का कहना है कि इस फिल्म का म्यूज़िक भी इसका प्लस पॉइंट होगा जिसमे कुछ अच्छे गाने सुनने और देखने को मिलेंगे.

देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत इस फिल्म की खासियत यह है की  फिल्म में रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव की आवाज़ में भी एक देशभक्ति गीत सुनने को मिलेगा। ‘सरफ़रोश’ शब्द सुनते ही आपके दिल में सरफरोशी की तमन्ना जाग जाती है और देश के लिए कुछ करने की भावना पैदा होती है. इसलिए इस फिल्म को लेकर भोजपुरिया दर्शकों में अभी से उत्सुकता जगी हुई है। फिल्म की पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित है

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

धीरु यादव की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी (WAVES OTT App) पर हुई स्ट्रीम, घर बैठे देखिए फिल्म का डिजिटल प्रीमियर पर

  • By admin
  • September 28, 2026
  • 8 views
धीरु यादव की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी (WAVES OTT App) पर हुई स्ट्रीम, घर बैठे देखिए फिल्म का डिजिटल प्रीमियर पर

Sujata Dey Painting Master – Victory Of The Fulfillment Of An Artist’s Dream

  • By admin
  • September 28, 2026
  • 8 views
Sujata Dey Painting Master – Victory Of The Fulfillment Of An Artist’s Dream

CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 32 views
CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 19 views
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 22 views
विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 19 views
Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha