Lalu Yadav’s Nephew Nagendra Rai Sings About Corona Now Viral On Social Media

लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय ने गाया कोरोना को लेकर गाना, अब हो रहा वायरल

पूरी दुनिया आज वैश्विक महामारी कोरोना की जद में है, ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के भतीजे नागेंद्र राय ने एक गाना गया है, जिसका बोल है – ‘कल चमन था, आज ये सेहरा हुआ – देखते ही देखते ये क्‍या हुआ।‘ यह गाना अब खूब वायरल हो रहा है। गाने में नागेंद्र राय ने कोरोना के कहर को संगीतबद्ध किया है। साथ ही उन्‍होंने गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना को लेकर उठाये कदम की भी तारीफ की है। और कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते तो देश की स्थिति अभी और खराब होती। उन्‍होंने अपने गाने में इस बात का भी जिक्र किया है कि आने वाले दिनों में भारत कोरोना की लड़ाई में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

नागेंद्र राय ने इस गाने को अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। वे इस गाने से पहले साथी रे और सिंदुरवा बड़ा अनोमल रे जैसी भोजपुरी फिल्‍मों में भी गाना गा चुके हैं। और अब वे कोरोना पर गाना लेकर आये हैं, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह गाना कोरोना की तबाही और उसमें भारत के संघर्ष को अमर करेगी। हमने इस गाने के जरिये जनजागृति फैलाने का भी प्रयास किया है। इसमें हमने ये भी बताया है कि कोरोना को हराने के लिए हमें अपने घरों में रहकर लड़ना होगा। तभी हम बच पायेंगे और इंसानियत बचेगी। मुझे उम्‍मीद है मेरा यह गाना श्रोताओं को खूब पसंद आयेगी। कोरोना से लड़ाई में यह गाना लोगों के लिए इनर्जी बूस्‍टर का काम करेगी। आपको बता दें कि नागेंद्र राय बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव के भतीजे हैं। वे लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर राय के बेटे हैं। लालू यादव महावीर यादव के आवास पर ही रहकर पढ़ाई करते थे।

Related Posts

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

Mumbai, 10 October 2026 लोकप्रिय गायिका सेतु सिंह का नया भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’ नवरात्रि से पहले आज उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल सेतु सिंह ऑफिशियल म्यूज़िक…

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शारदीय नवरात्रि के पावन उत्सव से पहले पूरे देश और खासकर भोजपुरी क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनने लगा है। लोग बाग देवी माता की मूर्ति बनाने और भव्य पंडाल…

You Missed

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 16 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 15 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

  • By admin
  • October 10, 2026
  • 22 views
नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 22 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 25 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 22 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’