Actor Rajveer Singh Of Punjab Is Very Excited About The Punjabi Film ROSHNI

पंजाब के फाइन अभिनेता राजवीर सिंह पंजाबी फिल्म “रौशनी” को लेकर हैं बेहद उत्साहित।

पंजाबी स्टार गुरदास मान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं राजवीर सिंह।

पंजाब से सम्बन्ध रखने वाले अभिनेता राजवीर सिंह इन दिनों बेहद उत्साहित हैं क्योंकि उनके हाथ एक बड़ी पंजाबी फिल्म लगी है जिसमें उन्हें गुरदास मान जैसे कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करने को मिलेगा। इश्मित सिंह अकेडमी द्वारा प्रस्तुत इस पंजाबी फिल्म का नाम “रौशनी” है जिसके लेखक निर्देशक विक्रांत सालसकर, निर्माता जतिंद्र सिंह सराभा, माता परवीन अकथर हैं।  लॉक डॉउन खुलने के बाद इसकी शूटिंग शुरू होगी जिसमें गुरदास मान, राजवीर सिंह और सोनल मोंटरियो दिखेंगे।

आपको बता दें कि निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म ‘राम की जन्मभूमि” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता राजवीर सिंह आजकल देश में चल रही करोना महामारी और लॉक डॉउन से विचलित हैं मगर फिर भी उनमें उम्मीद की किरणे ज़िंदा है कि हालात जल्द ठीक हो जाएंगे। वह सबको अपने घरों मेे सुरक्षित रहने को कह रहे हैं। इस पंजाबी फिल्म के अलावा उन्होंने सनोज मिश्रा की अपकमिंग हिंदी फिल्म श्रीनगर की शूटिंग पूरी कर ली हैं जिसमें वह एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राजवीर सिंह का रोल इस फिल्म में ग्रे शेड्स लिए हुए है और उन्होंने इस लिए ऐसा रोल स्वीकार किया ताकि वह अपनी अभिनय की काबलियत दिखा सकें। इस फिल्म की शूटिंग लखनउ की खुबशुरत लोकेशन्स पे की गई है और उनके लिए इसे शूट करना एक यादगार अनुभव रहा है। राजवीर सिंह को इस फिल्म में गोविंद नामदेव और ज़ाकिर हुसैन जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। इन तमाम एक्टर्स से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।

फिल्म श्रीनगर के डायरेक्टर सनोज मिश्रा, निर्माता संजय धिमन, दीपक पंडित रवि है जबकि इसे पायोनियर फिल्मस और रुद्राक्ष एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। राजवीर सिंह के अलावा फिल्म में विकास चौधरी, श्रावणी सहाय, गोविंद नामदेव, ज़ाकिर हुसैन और ओमकार दास मानिकपुरी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।

श्रीनगर के अलावा राजवीर सिंह जल्द ही,कुमार नीरज के निर्देशन में बनने जा रही  फ़िल्म गैंग्स ऑफ बिहार मेे बहुत दमदार रोल में  भी नजर आने वाले हैं।  पंजाब भटिंडा के एक बेहद मध्यम वर्गीय परिवार के रहने वाले राजवीर को बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है। राजवीर सिंह पॉज़िटिव और निगेटिव किरदारों की कैटगरी के चक्कर में नहीं पड़ते बल्कि हर रंग के कैरेक्टर मेे खुद को ढाल लेना चाहते हैं।

राजवीर सिंह ने कुछ शॉर्ट फिल्मो मेे भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है। हमेशा कुछ नया और डिफरेंट करने की कोशिश करने वाले राजवीर खुद को दोहराना नहीं चाहते।

गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी जैसे एक्टर्स के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। फिल्मों को वह सिर्फ काम नहीं बल्कि अपना पैशन मानते हैं। राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली, अनुराग कश्यप, मेघना गुलज़ार जैसे निर्देशक उन्हें बेहद प्रभावित करते हैं।

Related Posts

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

Yagnesh Sharma is actor entrepreneur & social worker. Born in Narsinghpur, education practising in Amarwada, Chhindwara, Madhya Pradesh In A Family Of Docters & Engineers, But Yagnesh was fond of…

अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले और इन दिनों रंगमंच पर सक्रिय एक्टर केनील मोदी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने वयोवृद्ध…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata