Ritesh Pandey Has Been Jailed This Morning – Know The Whole Matter

आज सुबह ही रितेश पांडे को हो गई है जेल, जानिए पूरा मामला

सुपरस्टार रितेश पांडे ने कहा -“आज जेल होई काल्ह बेल होई”, दिख रही है रितेश की दबंगई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर रितेश पांडे अपनी गायकी की वजह से फैंस के दिलों में राज करते हैं। उनके गाने इंटरनेट पर रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड करने लगते हैं। लेकिन आज सुपरस्टार रितेश पांडे को आज जेल हो गई है। उन्होंने लोगों से कहा कि ‘खून अभी भी उही बा न शौक बदलल बा न जुनून बदलल बा’ इसके बाद रितेश ने फिर एक कहा कि हथियार तो सिर्फ शौक खातिर रखीला बाबू, बाकी खौफ खातिर नाम ही काफी बा।

अब आप सोच रहे हैं कि रितेश पांडे को अचानक से जेल कैसे हो गई तो आपकी जानकारी के बता देते है कि ये पूरा मामला रियल लाइफ का नहीं बल्कि रील लाइफ का है। जी हां वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रितेश पांडे का नया ‘आज जेल होई काल्ह बेल होई’ रिलीज किया गया है। जो रिलोज होते ही वायरल हो गया है। गाने को रिलीज हुआ महज ही कुछ घंटे हुए है और गाने को यूट्यूब पर लाखों की तादाद में व्यूज मिलने शुरू हो गए हैं।

इससे पहले भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रितेश का गाना ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ जो हाल ही में 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा क्रॉस कर चुका है।

इस बवाल वीडियो सांग का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया है। इस धांसू पोस्टर में रितेश पांडे एक दबंग व्यक्ति के लुक में धाकड़ दिख रहे हैं। पोस्टर पे बंदूक, गोली, पुलिस की गाड़ी, हाथों में हथियार लिए कई बदमाश और एक महिला पुलिसकर्मी की झलक दिख रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह गाना किसी फ़िल्म के सांग की तरह शूट किया गया है।

रितेश पांडे ने अश्लीलता से परे भोजपुरी के लोकगीतों को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसपर वह पिछले कुछ समय से अमल कर रहे हैं। उनके हालिया रिलीज गाने इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उन्होंने भोजपुरी अल्बम के गीतों की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया है।

सुपरस्टार रितेश पांडे के साथ इस सांग में पल्लवी गिरी का जलवा देखने को मिल रहा है। वे सांग में लेडी सिंघम लग रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग में रितेश पांडे गाते हैं “आज जेल होई काल्ह बेल होई, परसों से ओहि खेल होई।” गाने के पोस्टर में रितेश पांडे का लुक काफी सीरियस दिख रहा है। इस सांग को रितेश पांडे ने गाया है जबकि इसको लिखा है मंजी मीत ने। संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है। डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, अरेंजर बादल खान हैं।

Related Posts

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शारदीय नवरात्रि के पावन उत्सव से पहले पूरे देश और खासकर भोजपुरी क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनने लगा है। लोग बाग देवी माता की मूर्ति बनाने और भव्य पंडाल…

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

A New Romantic Musical Chapter Begins ❤️ The wait is almost over! “Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge” has officially been approved by TuneCore and has been delivered to…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 22 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata