Singer Sandeep’s New Song RIGHT TO LEFT Trending On Social Media

सिंगर संदीप के नए गाने ‘राइट टू लेफ्ट’ को के2 रिकॉर्ड्स एंड मैक जी द्वारा रिलीज कर दिया गया है। पीटीसी पंजाबी चैनल पर इस गीत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हुआ। इस गीत को मशहूर गीतकार कप्तान ने लिखा है जो बॉलीवुड सनसनी सिंगर नेहा कक्कड़ के कई गीतों को लिख चुके हैं। यह गीत रिलीज होते ही श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया और देखते ही देखते मिलियन व्यूज मिल गया। संदीप के इस गाने के प्रति लोगों की ऐसी दीवानगी रही कि जिस एप पर रिलीज हुआ उसका सर्वर क्रैश हो गया। अपने गाने को पसंद किए जाने पर संदीप ने ऑडियंस का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके पहले संदीप की तीन गीतों ‘जट्टी दी यारी, चॉकलेट और गोली वरगी’ ने म्यूजिक मार्केट में तहलका मचा दिया था।

आपको बता दें कि भारतीय मूल की पंजाब के बरनाला में जन्मी संदीप का बचपन से ही संगीत की ओर झुकाव था। आज भारत की यह बेटी यूके में रहती है किंतु अब भी अपने जन्मभूमि की मिट्टी से जुड़ी है। इन्होंने पढ़ाई करते हुए अनेक संगीत प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बचपन के शौक को उन्होंने पूरे जद्दोजहद से अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया। इसके लिए संदीप ने विधिवत शास्त्रीय संगीत की शिक्षा उस्ताद हरविंदर सिंह मोहनी के संगीत अकादमी से ग्रहण की जो पंजाब के मोहाली में स्थित है।

संदीप को 50 और 60 के दशक के क्लासिक गाने सुनना बेहद पसंद है। उनके पसंदीदा गायक लता मंगेशकर, आशा भोंसले और मो. रफी हैं।

सुखविंदर, आतिफ़ असलम, श्रेया घोषाल और अरिजीत भी संदीप के पसंदीदा गायक हैं। वहीं पंजाबी गायक निमरत खैरा, सुनंदा शर्मा और रूपिंदर हांडा उनके पसंदीदा गायक गायिका और प्रेरणा स्त्रोत हैं। वर्तमान समय के पंजाबी गायिका अफसाना खान और गुलरेज अख्तर के गाने संदीप को बेहद पसंद है और इनके गाने उन्हें आगे बढ़ने और गायन क्षेत्र में कुछ नया और अलग करने की प्रेरणा देते हैं। 60 के दशक के फिल्मी गानों को सुनने की वह जबरदस्त शौकीन है।

विद्या बालन उनकी प्रिय अभिनेत्री है। वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्मों को ना देखे ऐसा संभव ही नहीं हैं। संदीप को कविता, सूफी गीत और साहित्यिक पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है।

संदीप कहती हैं कि वर्तमान समय में मैं यूके में रहती हूँ, जो मेरे जीवन का बेहतरीन समय है। मैं एक माध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार की लड़की हूँ। भले ही मैं यूके में रहती हूं पर पंजाब मुझसे दूर नहीं है और यूके की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ मुझे भारत की हर वस्तु आसानी से उपलब्ध हो जाती है, चाहे वो खाने पीने की वस्तु हो या बाजार, गुरुद्वारा और मंदिर। लेकिन मैं यूके की संस्कृति को भी सीखने की कोशिश कर रही हूँ।

के2 रिकॉर्ड्स मेरी रिकॉर्ड कंपनी और मैनेजमेंट है। इन्होंने मुझे बड़े बजट के गाने दिलवाए हैं और मेरे सभी गानों को दुनिया भर में रिलीज किया गया। जिसे संगीत प्रेमियों और दर्शकों ने खूब सराहा। तीनों गीत को यू ट्यूब और सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज और शानदार कमेंट्स मिले। ‘राइट टू लेफ्ट’ विश्व प्रसिद्ध डॉक्टर ज़्यूस के साथ में हैं जिसे प्रसिद्ध पंजाबी गीतकार कप्तान ने लिखा है। इस गीत के म्यूजिक वीडियो को यूके की ऐतिहासिक शहर ऑक्सफ़ोर्ड में फिल्माया गया है।

संदीप आगे कहती हैं कि अभी मेरे पास दो गीत विश्व प्रसिद्ध रैपर और संगीत निर्माता रोच किला द्वारा निर्मित गीत है। इसके गीतकार मेरे पसंदीदा गीतकार कप्तान ही हैं। गीतकार कप्तान द्वारा लिखे सभी गानों को एक साथ एक संपूर्ण एल्बम के रूप में पेश करने की सोचा जा रहा है। जिसके लिए पूरी दुनिया से विभिन्न प्रकार के प्रसिद्ध म्यूजिक निर्माताओं को एक ही स्टेज में साथ लाने की योजना बना रहे हैं, जल्द ही इसकी घोषणा के2 रिकॉर्ड द्वारा कर दी जाएगी। मेरे पास कई फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं, लेकिन मैं 2022 तक अपनी कंपनी की ओर से अपनी पहली फ़िल्म निर्माण की योजना बना रही हूं। इसकी तैयारी के लिए फ़िल्म कलाकारों का एक ग्रुप हमारे पास है। जिस तरह एक पॉप आर्टिस्ट को यूके में प्रमोट किया जाता है उसी पैटर्न में मेरे करिअर को आगे बढ़ने के लिए के2 मुझे प्रमोट कर रही है। उनकी एक निश्चित योजना है जिसके तहत मेरी हर चीज की जिम्मेदारी उनकी है। के2 रिकॉर्ड्स द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेषज्ञों के द्वारा मेरी छवि, ड्रेस, रंगरूप आदि की देखभाल की जाती है। मेरे पास मेरे लुक्स और छवि को उभारने और सजाने के लिए मेरे साथ काम करने वालों की एक टीम है।

जाने-माने लेखकों का एक समूह मेरे लिए गीत लिख रहा है। मेरा काम अपनी सिंगिंग और अपनी फिटनेस पर ध्यान देना है। मेरे जीवन के सभी पहलुओं को के2 रिकॉर्ड्स ने संभाल लिया है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं पार्श्वगायक के रूप में बॉलीवुड में काम करूंगी।

 

बॉलीवुड में पार्श्वगायक के रूप काम करना मुझे पसंद है और मेरा सपना है। यूके में स्थित अपने परिवार और के2 रिकार्ड्स तथा उसके पूरे स्टॉफ, साथ ही चंडीगढ़ के सारे स्टाफ सहित मुम्बई के राहुल को मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद देती हूँ।

Related Posts

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शारदीय नवरात्रि के पावन उत्सव से पहले पूरे देश और खासकर भोजपुरी क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनने लगा है। लोग बाग देवी माता की मूर्ति बनाने और भव्य पंडाल…

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

A New Romantic Musical Chapter Begins ❤️ The wait is almost over! “Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge” has officially been approved by TuneCore and has been delivered to…

You Missed

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 3 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 3 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 3 views
लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 15 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 17 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 14 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज