खेसारीलाल यादव – सुजीत कुमार सिंह और लोकेश मिश्रा की नई भोजपुरी फिल्म अंदाज का भव्य मुहूर्त संपन्न शूटिंग शुरू

ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव, बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ एक्ट्रेस सोनिका गौड़ा स्टारर फिल्म “अंदाज” का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू वाराणसी में

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शानदार होटल मुलाकात में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म अंदाज का भव्य मुहूर्त किया गया। बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ ऎक्ट्रेस सोनिका गौड़ा इस फिल्म में  खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में ख़ेसारी लाल यादव का लुक और किरदार एकदम अलग होने वाला है। जिस तरह हिंदी फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोज़िट 2 हीरोइन प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता थीं, इस भोजपुरी अंदाज में भी ख़ेसारी लाल यादव के साथ दो हीरोइन नजर आने वाली है। लेकिन इस फिल्म की कथा-पटकथा बिल्कुल अलग है।

कमला फिल्म्स क्रियेशन्स प्रस्तुत व लोकेश मिश्रा कृत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म अंदाज के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं, जबकि निर्देशन की बागडोर सुपरहिट फिल्म देने वाले टैलेंटेड निर्देशक सुजीत कुमार सिंह संभाल रहे हैं।

भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही फ़िल्म अंदाज के भव्य मुहूर्त के शुभ अवसर पर खेसारी लाल यादव के हाथों आए हुए सभी अतिथियों एवं फिल्म की पूरी यूनिट को स्मृति चिन्ह देकर, साल और पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया गया। फ़िल्म के मुहूर्त के समय मंच संचालन का कुशल नेतृत्व पॉपुलर एंकर रवि रंजन ने किया।

फिल्म के मुहूर्त के इस शुभ बेला पर मुख्य अतिथि के रुप में सुरेन्द्र नारायण सिंह (भाजपा विधायक, रोहनिया), राजेन्द्र सिंह (पूर्व संगठन महामंत्री, झारखंड, भाजपा), आनंद साहू (भाजपा नेता), हुलास पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष संसदीय बोर्ड लोजपा, बिहार, सह पूर्व विधान परिषद सदस्य), राजेश गुप्ता (राजद विधायक, सासाराम),  देव त्यागी (एनआरआई लंदन) उपस्थित थे। भव्य मुहूर्त के बाद फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

कई हिट फिल्मों के कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह इसको डायरेक्ट कर रहे हैं। कमला फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही निर्माता लोकेश मिश्रा की फिल्म अंदाज के सह निर्माता राम कोमल सिंह यादव हैं। लेखक वीरू ठाकुर, डीओपी आर आर प्रिंस और एडिटर दीपक जऊल हैं। प्रचारक आरआरजे मीडिया है। मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, अर्शी खान, सोनिका गौड़ा, बृजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, जे नीलम, नीलम पांडेय, रवि रंजन, अभिषेक पांडेय गोलू, निशा तिवारी और बाल कलाकार आर्यन बाबू हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की एक लहर लाने के मकसद से लोकेश मिश्रा अलग किस्म की कहानियों पर फ़िल्म निर्माण शुरू किया है। उनके बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ”राजा डोली लेके आजा” का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर हो रहा है जिसमे जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ हीरो, आम्रपाली दूबे और श्रुति राव हेरोईन हैं। इस तरह से अंदाज इस बैनर की दूसरी फिल्म है। एक बार फिर निर्देशक सुजीत कुमार सिंह और निर्माता लोकेश मिश्रा एक बेहतरीन सिनेमा बनाने जा रहे हैं।

फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर ख़ेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरी नई फिल्म “अंदाज” का शुभ मुहूर्त बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी की पावन धरती में हुआ। इस फ़िल्म मेरा किरदार मेरी सभी फिल्मो से काफी अलग है। दर्शको को इस फ़िल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। इसका टाईटल बड़ा जबदरस्त है तो फ़िल्म की स्टोरी भी काफी अच्छी है।

फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि ख़ेसारी जी इस फ़िल्म में रोमांटिक किरदार में नज़र आयेंगे। फ़िल्म में खेसारी लाल यादव और अर्शी खान के साथ सोनिका गौड़ा की तिकड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है, मुझे उम्मीद है की यह तिकड़ी पर्दे पर धमाल माचायेगी।

निर्माता लोकेश मिश्रा ने बताया कि अंदाज मेरे लिए एक यूनिक सब्जेक्ट और ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुझे उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शको को बेहद पसंद आयेगी।

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 17 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 20 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 13 views
भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 18 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 17 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !