आईना फिल्म इंटरटेनमेंट की महिला प्रधान भोजपुरी फ़िल्म जननी तेरी कहानी का मुहूर्त संपन्न

कहा जाता है कि सिनेमा समाज का आईना होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर आईना फिल्म इंटरटेनमेंट बैनर के तले महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म “जननी तेरी कहानी” का शुभ मुहूर्त धूमधाम से वाराणसी में किया गया। श्री गणेश जी की पूजा, अर्चना करके फिल्म का मुहूर्त किया गया। उक्त अवसर पर फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं बहुत सी दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने समाज को आईना दिखाने व समाज को जागरूक करने की पहल पर काफी सराहना की और फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि यह फिल्म समाज को जागरूक करने हेतु बनाई जा रही है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें संदेश भी दिया जाएगा। यह फ़िल्म समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तथा इतने अत्याचार को सहते हुए महिलाओं का समाज को बनाने में योगदान को लेकर बनाई जा रही है।

इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विभिन्न लोकेशन पर किया जाएगा, जोकि फिल्म की कहानी के अनुसार फिल्म की शूटिंग के स्थल तय किया जाएगा।

फिल्म के निर्माता सुमित स्वामी हैं। लेखक – निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती हैं। सह निर्माता आशीष कुमार व रविन्द्र सिंह हैं। फिल्म का छायांकन प्रमोद पांडेय करेंगे। संगीतकार शिशिर पांडेय, शिवा तिवारी, दीपक दिलकश हैं। गीतकार विनय बिहारी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, सोनू शर्मा हैं। संकलन कृष्ण मुरारी यादव, नृत्य संजय सुमन, राजू राय, रिक्की जैस, कला बाबा बजनिया, सुजीत सावंत का है। प्रोडक्शन मैनेजर विकास श्रीवास्तव, सह निर्देशक जख्मी साजन राज, डिज़ाइनर प्रशांत हैं। पोस्ट प्रोडक्शन प्रियंका वीडियो करेंगे। मुख्य कलाकार विनय आनन्द, रानी चटर्जी, अयाज खान, लोटा तिवारी, सुमित स्वामी, संजू सोलंकी, राजू रजिया, ठाकुर हर्षित सिंह, रोमी सिंह, खुशबू राय, सनाया मल्होत्रा आदि हैं।

आईना फिल्म इंटरटेनमेंट की महिला प्रधान भोजपुरी फ़िल्म  जननी तेरी कहानी  का मुहूर्त संपन्न

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 14 views
Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

संजय पांडेय और धीरू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 12 views
संजय पांडेय और धीरू यादव  की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 15 views
Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

Sunil Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Ketan Karade, Ramesh Goyal, Writer Deepak Desai, And Restaurant Owner Mohammad Bhai Honored At The KCF ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’ Organized By Dr. Krishna Chouhan

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 16 views

अभिनेत्री मोनालिसा बागल, अभिषेक जावीर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़पड़’ में निभाएंगी नई भूमिका

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 19 views
अभिनेत्री मोनालिसा बागल, अभिषेक जावीर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़पड़’ में निभाएंगी नई भूमिका

अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 18 views
अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में