Discussion On The Personality And Works Of Hari Joshi

हरि जोशी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर परिचर्चा

मुम्बई । विश्व हिन्दी अकादमी और मालवा रंगमंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में लगभग चालीस पुस्तकों के रचयिता हरि जोशी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर एक परिचर्चा का आयोजन फ़नकार स्टूडियो, अंधेरी पश्चिम में सम्पन्न हुआ। इसमें स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद साहित्यकार हरि जोशी जी अपनी पुत्री अपर्णा द्विवेदी और  दामाद श्री के साथ उपस्थित हुए। अपनी कई पुस्तकों से जुड़ी बातें भी साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि, उनकी आने वाली पुस्तक ‘श्वान ‘ है, जो नव वर्ष की सौगात के रूप में पाठकों तक पहुँच जाएगी।

केशव राय के संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आरम्भ में उनकी पुत्री ने अपने पिता के साथ पिता – पुत्री के सम्बन्धों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, ‘पिता जी के पास लिखने के लिए बहुत समय है लेकिन फैमिली के लिए समय नहीं है।’ इस पर अपनी बात रखते हुए डाक्टर प्रज्ञा शर्मा ने पिता- पुत्री और दामाद की सराहना की और कहा कि, ‘जोशी जी ने अपने तीनों बच्चों को बहुत अच्छा संस्कार दिया है। आज उनके पुत्र, पुत्री और दामाद में वह गुण देखने को मिलता है।’

कार्यक्रम के आरंभ में साहित्यकार पवन तिवारी ने जोशी जी की दो कविताओं का सस्वर पाठ और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। लेखिका नीलम पांडेय ने श्री जोशी की कृतियों पर चर्चा की। पत्रकार- लेखक रमेश यादव ने अपनी पहली मुलाकात के सन्दर्भ से अपनी बात रखी। फिल्मकार राजेश राठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘जोशी जी की कहानियों पर फिल्म बननी चाहिए।’ पत्रकार – लेखक शामी एम् इरफ़ान ने बचपन में धर्मयुग’ में प्रकाशित और ‘किस्से रईसों नवाबों के’ पुस्तक संग्रहीत रचनाओं के हवाले से जोशी जी के कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये।

इस कार्यक्रम में अभिनेता लेखक- निर्देशक चंपक बनर्जी ने श्री जोशी पर वृतचित्र बनाने की मंशा जाहिर की। विज्ञापन जगत में ख्याति प्राप्त लेखक प्रवीण भटनागर ने श्री जोशी के व्यक्तित्व पर बोलते हुए उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज की बहुत सी यादें ताजी करी। उन्होंने एक स्मृतिचिह्न साहित्यकार हरि जोशी को भेंट करके सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संचालन केशव राय और अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने किया।

 

हरि जोशी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर परिचर्चा

  • Related Posts

    लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

    लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

    निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

    मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

    • By admin
    • October 3, 2026
    • 10 views
    राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

    Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

    • By admin
    • October 3, 2026
    • 7 views
    Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

    Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

    • By admin
    • October 3, 2026
    • 12 views
    Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

    “ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 18 views
    “ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

    एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 15 views
    एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    “NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 18 views
    “NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October